Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात उग्रवादी गिरफ्तार
    Uncategorized

    लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सात उग्रवादी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2024Updated:June 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: लातेहार में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस दौरान पुलिस ने सात उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसके बाद सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया. ये जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी.
    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में दीपक उरांव (ईचाबार, नावागढ़), इस्लाम अंसारी उर्फ रवि (लेधपा बेन्दी), रूपेश कुमार (जामुन टोला, पोचरा), सुजीत कुमार उर्फ सुजु (ठाकुरपाड़ा, नावागढ़), रितेश कुमार रवि (नावागढ़), संजय भुईयां (दीपका टोली, बालूमाथ) व अजय सिंह (नगड़ी पांकी, पलामू) शामिल हैं. सभी की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के इचाबार गांव से रविवार को हुई है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो लोडेड देसी रिवॉल्वर, एक लोडेड देसी कट्टा, 315 बोर की चार गोलियां, चार मोबाइल, पांच हजार रुपए कैश, टीएसपीसी के तीन पर्चे व तीन मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दीपक उरांव व इस्लाम अंसारी जेल से छूटने के बाद इस क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ युवकों के साथ गिरोह बनाकर ज्ञानचंद पांडेय, टन्नू सिंह व गोविंद साव समेत कई ईंट-भट्ठा मालिकों को फोन कर लेवी की मांग करते थे. लेवी नहीं देने पर टन्नू सिंह के ईंट-भट्ठे में मजदूरों के साथ मारपीट भी की थी.

    क्राइम नक्सली पुलिस लातेहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी ग्रुप के कर्मचारियों ने किया 300 यूनिट रक्तदान 
    Next Article स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    Latest Posts

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.