Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लातेहार में छत्तीसगढ़ के मजदूर को बेरहमी से पीटा, पैसे को लेकर विवाद
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में छत्तीसगढ़ के मजदूर को बेरहमी से पीटा, पैसे को लेकर विवाद

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2026Updated:April 19, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजेंद्र यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : महुआडांड़ थाना क्षेत्र में काम करने आए एक मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान राजेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के कदम पाठ गांव का रहने वाला है।

    वेल्डिंग दुकान के पास अचानक हमला

    जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र यादव हार्वेस्टर वाहन पर काम करता था। रविवार सुबह वह अपने साथियों के साथ रामपुर स्थित एक वेल्डिंग दुकान पर गाड़ी की मरम्मत कराने पहुंचा था। तभी अचानक तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे।

    देखते ही देखते मारपीट में बदला विवाद

    थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों युवकों ने मिलकर राजेंद्र यादव की मुंह और छाती पर लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक बार-बार कहता रहा कि मामला थाने में जाकर सुलझा लिया जाए, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।

    स्थानीय लोगों ने बचाई जान

    घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद उसे घायल हालत में तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पुराने विवाद से जुड़ा शक

    बताया जा रहा है कि राजेंद्र यादव पहले आरोपियों के साथ काम कर चुका था। उसी दौरान कुछ मजदूरों द्वारा पैसे लेकर फरार होने की बात सामने आई थी, जिसके शक में यह हमला किया गया।

    पुलिस जांच में जुटी

    फिलहाल इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

    assault case Breaking news Chhattisgarh Worker Crime news Jharkhand news Labour Issue latehar Mahuadanr Migrant Worker police investigation Violence
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार
    Next Article गढ़वा के केतार में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, 46 लोगों पर केस दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    क्राइम

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.