Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लालपुर के लूप बार में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, चारों तरफ से घेर कर मारा छापा
    जोहार ब्रेकिंग

    लालपुर के लूप बार में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन, चारों तरफ से घेर कर मारा छापा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 9, 2026Updated:February 9, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित लूप बार में रविवार की देर रात पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। इस कार्रवाई से बार में मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ कुख्यात अपराधी बार में जमा हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।

    सूचना मिलते ही रांची पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय एवं सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन की देखरेख में एक साथ कई थानों की पुलिस टीमों ने बार को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस की भारी मौजूदगी देखकर बार के अंदर मौजूद लोग घबरा गए।

    हर व्यक्ति की सघन तलाशी

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, बार में मौजूद हर व्यक्ति की बारीकी से तलाशी ली गई। संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए उनके पहचान पत्रों की जांच की गई और पुलिस रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है। लालपुर, सदर, कोतवाली और लोअर बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस टीमें मौके पर तैनात रहीं।

    बार के हर कोने की जांच

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने बार के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। वीआईपी केबिन, काउंटर और पार्किंग एरिया तक की जांच की गई, ताकि किसी भी तरह के हथियार या प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी हो सके। पुलिस ने किसी को भी बिना जांच के बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।

    अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में शहर के बार और क्लबों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसको लेकर पुलिस सख्त नजर रखे हुए है। उन्होंने साफ कहा कि शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि जांच के दौरान किसी अपराधी की मौजूदगी या आपराधिक साजिश की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच और तलाशी की कार्रवाई जारी है, वहीं पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

    Also Read : रांची के सोनाहातू में दिल दहलाने वाला म’र्डर, सिर धर से अलग कर प्राइवेट पार्ट भी काटा

    Late-night police raid at Loop Bar in Lalpur; the bar was surrounded and then raided. रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित लूप बार में रविवार की देर रात पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। इस कार्रवाई से बार में मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के सोनाहातू में दिल दहलाने वाला म’र्डर, सिर धर से अलग कर प्राइवेट पार्ट भी काटा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 09 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.