Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लापुंग जमीन विवाद मामला : जख्मी थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे DIG चंदन कुमार सिन्हा
    झारखंड

    लापुंग जमीन विवाद मामला : जख्मी थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे DIG चंदन कुमार सिन्हा

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2025Updated:June 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लापुंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर बुलाई गई ग्रामसभा में बवाल मच गया। ग्रामसभा में असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। थाना प्रभारी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

    DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने राज हॉस्पिटल पहुंचकर जख्मी थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव से मुलाकात की और उनके उचित इलाज तथा स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर कोतवाली DSP सहित कई अधिकारी ने भी उनका हाल जाना।

    क्या है मामला

    लापुंग क्षेत्र में जमीन से जुड़ा विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसी को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई थी। बेड़ो DSP अशोक राम के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामसभा में कुछ बाहरी असामाजिक तत्व भी शामिल हो सकते हैं। इसी आधार पर थाना प्रभारी संतोष यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

    पुलिस पर अचानक हमला

    ग्रामसभा के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होती गई और अचानक कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी को सिर में गंभीर चोटें आईं, वहीं एक अन्य जवान भी जख्मी हो गया। फिलहाल हमलावरों की पहचान की जा रही है।

    इलाके में तनाव का माहौल

    घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालात को काबू में रखने के लिए लापुंग में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रुरल SP समेत कई थाना प्रभारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि ग्रामसभा में उपस्थित कुछ ग्रामीणों को बाहरी तत्वों द्वारा भड़काया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Also Read : पलामू में 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

    DIG cum SSP Chandan Kumar Sinha DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा Lapung Lapung police station in-charge Lapung police station in-charge admitted to hospital Lapung police station in-charge injured लापुंग लापुंग थाना प्रभारी लापुंग थाना प्रभारी अस्पताल में भर्ती लापुंग थाना प्रभारी जख्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 60 नहीं उससे पहले ही होगा रिटायरमेंट…
    Next Article शराब घोटाला मामला: IAS विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की पेशी, न्यायिक हिरासत 9 जून तक बढ़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.