Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टाटीसिलवे थाना से लैपटॉप चोरी, आरक्षी ने चोरी का मामला कराया दर्ज
    झारखंड

    टाटीसिलवे थाना से लैपटॉप चोरी, आरक्षी ने चोरी का मामला कराया दर्ज

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राँची : राजधानी राँची के टाटीसिलवे थाना में चोरी हो गई है।अब आप चोंकिये नहीं खबर सही है।दरअसल,टाटीसिलवे थाना से सरकारी लैपटॉप की चोरी हो गई है।इस सम्बंध में थाना के आरक्षी जितेंद्र कुमार ने टाटीसिलवे थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया है।

    आवेदन के अनुसार

    मैं आरक्षी-2359,नाम-जितेन्द्र कुमार सेठ,पिता-स्व श्रीनाथ सेठ,ग्राम पो0-परासी,थाना- तमाड़,जिला-राँची,वर्तमान में टाटीसिलवे थाना में सीसीटीएनएस कार्य हेतू पदस्थापित हैं।सीसीटीएनएस से संबंधित सभी इलेक्ट्रोनिक सामानों की देख-रेख मेरे द्वारा ही किया जाता है दिनाक-15.08.2021 को सुबह करीब 7 से 7.30 बजे सरकारी लैपटॉप जिसका Seris.N.NXMORS10062371444C7600 तथा सीसीटीएनएस रूम में रखे कम्पयुटरों,टेबलों आदि की साफ-सफाई करने के बाद जिस बैग में लैपटॉप रखते हैं उसी बैग में रख दिये तथा जिस स्थान(टेबल के ऊपर) में रहता था।उसी स्थान(टेबल के ऊपर) पर लैपटॉप का बैग रख दिये।

    दिनांक-16.08.2021 को जब मैं केस का चार्टसीट भरने के बाद CCTNS वाला स्टाम्प निकाला जो लैपटॉप वाला बैग में ही रहता है तो मुझे लैपटॉप का बैग थोड़ा हल्का लगा। लेकिन मैं और भी चार्टसीट भरना था तथा ज्यादा काम रहेने के कारण पुरा बैग खोल के नहीं देख पाया।उसके बाद आज दिनाक-17.08.2021को लैपटॉप की साफ-सफाई करने एवं लैपटॉप को चार्ज करने के लिए लैपटॉप का बैग उठाये तो बैग हल्का लगने लगा फिर बैग की चेन को खोले तो देखे कि उस बैग में रखा हुआ स्टाम्प पेड,स्टाम्प,फाईल एक लैपटॉप का चार्जर तथा अन्य सामग्री है परंतु जैसे बैग का चेन लगाते थे उसी तरह से लगाया हुआ भी है किन्तु बैग का चैन खोलकर बैग के अंदर देखने पर बैग में रखा हुआ लैपटॉप नहीं है।इसकी सूचना उसी समय थाना प्रभारी महोदय को दिये फिर सभी पदाधिकारीयों एवं थाना के सभी कर्मचारियों से पुछताछ किये तथा सभी के बैरक में एवं कर्मीयों के बैग और बक्सा आदि की छानबीन किये।कहीं भी लैपटॉप होने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई।पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा लैपटॉप की संलिप्ता की जानकारी होने की बात नहीं बतायी गई।काफी खोज बीन करने के बाद भी लैपटॉप का कुछ पता नह चला।अतः श्रीमान् से नम्र निवेदन है कि सरकारी लैपटॉप ACER कम्पनी का चोरी हो जाने की प्राथमिकी दर्ज करने की कृपा कि जाए।

    इधर थाना प्रभारी ने आरक्षी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।इस मामले की जांच एसआई मिथुन कुमार कर रहे है।अब सवाल ये उठ रहा है आखिर थाना से लैपटॉप की चोरी किसने कर ली है।क्या थाना भी चोरों से सुरक्षित नहीं है ?

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : कमडे में अमोनिया गैस रिफिलिंग प्लांट में गैस रिसाव, स्थानीय लोगो में दहशत
    Next Article 19 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.