Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»सलमान की सुरक्षा में चूक, घर में घुसने से पहले धराया युवक
    मनोरंजन

    सलमान की सुरक्षा में चूक, घर में घुसने से पहले धराया युवक

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2025Updated:May 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सलमान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकियों के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इसके बावजूद 20 मई को फिर एक शख्स उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करता हुआ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी 23 वर्षीय जीतेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

    बांद्रा पुलिस के मुताबिक, यह खुलासा गुरुवार को हुआ है। यह दो दिन में दूसरी घुसपैठ की कोशिश थी। इससे पहले 19 मई की रात एक महिला ईशा छाबड़ा ने भी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

    कैसे हुई घटना

    सलमान की सुरक्षा में तैनात अधिकारी संदीप नारायण ने बताया कि 20 मई की सुबह 9:45 बजे एक अज्ञात युवक गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता दिखा। उसे हटाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने गुस्से में आकर अपना फोन तोड़ दिया। शाम करीब 7:15 बजे वह फिर लौटा और एक कार के पीछे छिपकर इमारत में घुसने का प्रयास किया। पुलिस कांस्टेबल और सिक्योरिटी गार्ड ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

    Y+ सुरक्षा के बावजूद खतरा

    सलमान खान को 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। इसमें 11 जवान, 2 PSO, कमांडो, बुलेटप्रूफ गाड़ी और एस्कॉर्ट टीम शामिल हैं। 14 अप्रैल 2024 को उनके अपार्टमेंट पर फायरिंग भी हुई थी, जिसके बाद बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया और चारों ओर हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए।

    Also Read : इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का हुआ एलान, CSK के युवा बल्लेबाज आयुष बनें कप्तान

     

    Bandra Police Bollywood celebrity security Celebrity Target Chhattisgarh Death Threat Film Star Security Galaxy Apartments Guard Action Intruder Arrested Intrusion Attempt Isha Chhabra Jitendra Kumar Lawrence Bishnoi gang Mumbai crime police investigation security breach Y+ Security Y+ सुरक्षा ईशा छाबड़ा गार्ड एक्शन गैलेक्सी अपार्टमेंट घुसपैठ की कोशिश घुसपैठिया गिरफ्तार Salman Khan छत्तीसगढ़ जान से मारने की धमकी जीतेंद्र कुमार पुलिस जांच फिल्म स्टार सुरक्षा बांद्रा पुलिस बॉलीवुड मुंबई क्राइम लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान सिक्योरिटी ब्रीच सुरक्षा में सेंध सेलिब्रिटी टारगेट सेलिब्रिटी सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को और कड़ा सबक सिखाना चाहिए : MP डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी
    Next Article ED कर रही है देश के संघीय ढांचे का उल्लंघन : सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदित्य-L1 के 4 साल : भारत का सूर्य मिशन जो सूरज के तूफानों से लेकर अंतरिक्ष मौसम तक खोज रहा हर बड़े राज

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Small Industry Day : छोटे उद्योगों के कंधों पर बड़ी अर्थव्यवस्था, जानिए क्यों खास है 30 अगस्त

    August 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.