जमीन कारोबारी धवन राम व बिट्टू खान हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा बीड़ी समेत तीन गिरफ्तार, रांची पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में मिली कामयाबी

रांची : जमीन कारोबारी धवन राम और बिट्टू खान हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी समेत तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगह से हुई हैं। रांची पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। गिरफ्तार रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी झारखंड पुलिस में कार्यरत एक पुलिसकर्मी का बेटा है। इसके अलावा शुभम विश्वकर्मा और अभिषेक मल्लिक भी शामिल है।

रणनीति के तहत बोकारो और रांची से पकड़ाए तीनों अपराधी

सूत्रों के अनुसार एदलहातू इलाके का बेखौफ बादशाह रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी, अभिषेक मल्लिक को बोकारो जिला से पकड़ा गया है। वहीं, शुभम विश्वकर्मा को रांची से पकड़ा है। तीनों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। इनलोगों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। वहीं, गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी है।