Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2028 तक संभालेंगे कमान
    ट्रेंडिंग

    लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2028 तक संभालेंगे कमान

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालू प्रसाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को शनिवार को 13वीं बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। पटना के बाबू सभागार में आयोजित RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसकी घोषणा की गई। लालू 2028 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। इस मौके पर लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

    निर्विरोध चुने गए लालू

    बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने की। लालू ने 23 जून को पटना के पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया, जिसके बाद डॉ. पूर्वे ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। डॉ. पूर्वे ने लालू को प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता मौजूद थे।

    RJD का गठन और लालू का सफर

    RJD का गठन 5 जुलाई 1997 को हुआ था, जब लालू प्रसाद यादव जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री थे। चारा घोटाले की जांच के बाद CBI ने उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार की थी। जनता दल के एक धड़े के दबाव के बीच लालू ने नई पार्टी बनाने का फैसला लिया। 17 लोकसभा और 8 राज्यसभा सांसदों के समर्थन से RJD का गठन हुआ। लालटेन को पार्टी का चुनाव चिह्न मिला, जिसके बारे में लालू ने कहा था, “यह लालटेन गरीब की कुटिया में रोशनी लाएगी और समाजवाद का नारा बुलंद करेगा।” गठन के समय रघुवंश प्रसाद सिंह, कांति सिंह जैसे नेता लालू के साथ थे।

    राबड़ी को सौंपी थी सत्ता

    चारा घोटाले में गिरफ्तारी की स्थिति में लालू ने 24 जुलाई 1997 को अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। इस तरह उन्होंने अपनी पार्टी और सत्ता दोनों को बचाया। 1997 से 2005 तक RJD ने बिहार में सत्ता संभाली। 2015-2017 और 2022 से 28 फरवरी 2024 तक RJD नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में रही।

    तेजस्वी बने राजनीतिक उत्तराधिकारी

    लालू ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया है। तेजस्वी को डिप्टी सीएम और तेजप्रताप को मंत्री बनाया गया। उनकी बेटी मीसा भारती तीसरी बार पाटलिपुत्र से सांसद चुनी गईं और दो बार राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। लोकसभा चुनाव में तेजस्वी RJD के स्टार प्रचारक रहे।

    RJD का सियासी सफर

    RJD ने 2000 के विधानसभा चुनाव में 115 सीटें जीतकर सरकार बनाई। 2005 में उसे 75 और फिर 54 सीटें मिलीं, लेकिन सत्ता से बाहर हो गई। 2010 में पार्टी को केवल 22 सीटें मिलीं। 2015 में नीतीश के साथ गठबंधन में RJD ने वापसी की। 2020 में तेजस्वी के नेतृत्व में RJD बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनी, जिसके पास वर्तमान में 77 विधायक हैं। लोकसभा में RJD ने चार सीटें (पाटलिपुत्र, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर) और राज्यसभा में पांच सांसद हैं।

    Also Read : हाईकोर्ट असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई को, इस दिन डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

    2028 तक संभालेंगे कमान Lalu Prasad Yadav became the national president of RJD for the 13th time will hold the command till 2028 लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article15 जुलाई से यूट्यूब पर कमाई करना होगा मुश्किल, जानिए नया नियम
    Next Article यूकेजी के छात्र की प्रिंसिपल ने की बेरहमी से पिटाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.