Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, पैगंबर मोहम्मद पर दिया था विवादित बयान
    देश

    कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, पैगंबर मोहम्मद पर दिया था विवादित बयान

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले में कोलकाता पुलिस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।

    कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के लिए दो-दो बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद नूपुर शर्मा हाजिर नहीं हुईं, जिसके कारण उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

    अब तक इस मामले में यह पहला लुकआउट नोटिस शर्मा के खिलाफ जारी किया गया है।

    पहले कोलकाता पुलिस के पूर्वी उपनगरीय प्रभाग नरकेलडांगा पुलिस थाने ने भी 20 जून को पूछताछ के लिए थाने में उपस्थित होने का समन नूपुर शर्मा को भेजा था। इसके बाद उत्तरी और उत्तरी उपनगरीय प्रभाग के एम्हर्स्ट स्ट्रीट पुलिस थाने ने भी 25 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का समन भेजा।

    दोनों बार नूपुर शर्मा ने कोलकाता पुलिस को ईमेल से जवाब भेजकर बताया कि उन्हें पेश होने के लिए कुछ और समय चाहिए और आने में उन्होंने असमर्थता जाहिर की। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर वह कोलकाता आईं तो इससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

    कोलकाता पुलिस ने बताया कि नूपुर शर्मा के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में विभिन्न लोगों ने 10 मामले दर्ज कराए हैं।

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नूपुर शर्मा के बयान की निंदा करने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।

    नूपुर शर्मा के बयान के बाद कोलकाता, हावड़ा, मुर्शिदाबाद और नाडिया के मुस्लिम बहुल इलाकों में तनाव व्याप्त हो गया।

    हावड़ा जिले में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं, जिनमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहन जला दिए। कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को आयेंगी झारखंड
    Next Article देवघर : तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, पूछा – छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.