Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोहिनूर सीटीएनएल-आईएल ऐंड एफएस मामला: राज ठाकरे पूछताछ के लिए पहुंचे ईडी दफ्तर, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    कोहिनूर सीटीएनएल-आईएल ऐंड एफएस मामला: राज ठाकरे पूछताछ के लिए पहुंचे ईडी दफ्तर, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से गुरुवार को कोहिनूर सीटीएनएल-आईएल ऐंड एफएस मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में ईडी कार्यालय के बाहर सीआरपीसी की धारा-144 लगा दी है। यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। पुलिस ने कहा कि राज ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय के बाहर नहीं जाने की अपील की है, लेकिन हम कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
    ठाकरे ईएलएंडएफएस जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बल्लार्ड पियर स्थित ईडी कार्यालय में पेश हुए। मनसे नेता संदीप देशपांडे को गुरुवार की सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, श्हमने माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस थाना के अधिकार क्षेत्र में धारा 144 लागू की है जहां ईडी कार्यालय स्थित है। उन्होंने कहा कि धारा 144 के तहत चार से अधिक व्यक्तियों को उस इलाके में एक जगह इकट्ठा होने पर प्रतिबंध होता है, जहां शांति भंग होने की आशंका रहती है।
    गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोहिनूर इमारत के निर्माण मामले में मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे को तलब किया था और 22 अगस्त को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा था। इस मामले में ईडी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के बेटे उन्मेष जोशी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि उन्मेष जोशी की कंपनी कोहिनूर सीटीएनएल के जरिए ही कोहिनूर मिल की जमीन की खरीद फरोख्त हुई थी और इसके बाद यहां कोहिनूर स्क्वायर नाम से एक शानदार बहुमंजिली इमारत बनाई गई। इसके निर्माण में सरकारी कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज (आईएल एंड एफएस) के माध्यम से निवेश किया गया। 

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईएनएक्स मीडिया मामला: ईडी के जांच अधिकारी राकेश वापस भेजे गये दिल्ली पुलिस में, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article फाइनेंस कंपनी के सीनियर मैनेजर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, दूसरा रिम्स में भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.