Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 4:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»बिहार का हथियार तस्कर कोडरमा से गिरफ्तार, चार देशी कट्टा जब्त
    कोडरमा

    बिहार का हथियार तस्कर कोडरमा से गिरफ्तार, चार देशी कट्टा जब्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कप्तान अनुदीप सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर लगाम कसने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति पिछले दो दिनों से घूम रहा है। वह गजहड टोला के प्राथमिक सरकारी स्कूल में रात गुजारता था और किसी को भी अपना नाम-पता नहीं बता रहा था। उसके पास अवैध हथियार होने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही एसपी ने इसे गंभीरता से लिया और सतगावां थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

    स्कूल में सोते वक्त दबोचा गया आरोपी

    पुलिस टीम ने देर रात घेराबंदी कर स्कूल परिसर में छापेमारी की। इस दौरान विद्यालय की सीढ़ी के नीचे सो रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव उर्फ राम ईश्वर प्रसाद उम्र 54 साल जहानाबाद बिहार के निवासी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाइल (बिना सिम कार्ड) बरामद हुआ। वहीं एक सफेद प्लास्टिक बोरे में छिपाकर रखे गए 4 सिंगल शॉट देशी हथियार और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही सभी हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    मजदूरी से नहीं चला घर, शुरू कर दी हथियारों की बिक्री

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि शादी के बाद वह रामगढ़ में किराये के मकान में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था, लेकिन मजदूरी से घर का खर्च नहीं चल पा रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात नालंदा जिले के जैयतीपुर निमडा निवासी कौशल नामक व्यक्ति से हुई। कौशल के संपर्क में आने के बाद वह नए और पुराने हथियार खरीदकर बेचने लगा। आरोपी ने बताया कि उसने कौशल से 4 हथियार और 5 जिंदा गोली खरीदी थी, जिन्हें वह सतगावां-गोविंदपुर इलाके में बेचने की फिराक में था। कटैया आने के बाद उसने सरकारी स्कूल को ठिकाना बना लिया। गांव के किसी व्यक्ति ने उसे घर में रहने नहीं दिया, इसलिए वह रात में स्कूल की सीढ़ियों के नीचे सोता था और वहीं बोरे में हथियार छिपाकर रखता था।

    आगे की कार्रवाई जारी

    इस मामले में सतगावां थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और नेटवर्क की तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

    छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

    इस अभियान में डोमचांच अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार, सतगावां थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, ढाब थाना प्रभारी बमबम कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों और अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : खाद की बोरियों के नीचे छिपी थी शराब, पुलिस ने 875 पेटी के साथ ट्रक पकड़ा

    accused arrested Arms Act Arms smuggling arrest from school country-made pistol recovered crime control campaign Gajhad Tola illegal cartridges illegal weapons Kataiya village Koderma Police raid Satgawan police station अपराध नियंत्रण अभियान अवैध कारतूस अवैध हथियार आरोपी गिरफ्तार कटैया गांव कोडरमा गजहड टोला झारखण्ड न्यूज़ झारखण्ड पुलिस देशी कट्टा बरामद पुलिस छापेमारी शस्त्र अधिनियम सतगावां थाना स्कूल से गिरफ्तारी हथियार तस्करी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू पुलिस का बड़ा छापा : 875 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article महाशिवरात्रि से पहले पंचशूलों का पवित्र मिलन, जयकारों से गूंजा बाबा धाम

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह: ट्रैफिक जाम से निपटने को प्रशासन सख्त, कई फैसलों पर चर्चा

    April 19, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा के लिए रेलवे का खास इंतजाम, रांची से पटना और डीडीयू के लिए स्पेशल ट्रेनें

    April 19, 2026
    क्राइम

    खूंटी में युवक की पत्थर से कूचकर ह’त्या, इलाके में सनसनी

    April 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, हर जिले को जोड़ने की तैयारी

    April 19, 2026

    गिरिडीह: ट्रैफिक जाम से निपटने को प्रशासन सख्त, कई फैसलों पर चर्चा

    April 19, 2026

    JPSC परीक्षा के लिए रेलवे का खास इंतजाम, रांची से पटना और डीडीयू के लिए स्पेशल ट्रेनें

    April 19, 2026

    खूंटी में युवक की पत्थर से कूचकर ह’त्या, इलाके में सनसनी

    April 19, 2026

    धनबाद को मिले नए ग्रामीण एसपी, एस मोहम्मद याकूब ने संभाला पदभार

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.