Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 1:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा : जमात के 15 बांग्लादेशी क्‍वारंटाइन किए गए, टूरिस्ट वीजा पर आए थे भारत
    झारखंड

    कोडरमा : जमात के 15 बांग्लादेशी क्‍वारंटाइन किए गए, टूरिस्ट वीजा पर आए थे भारत

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    कोडरमा। दिल्ली में तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले लोगों की तलाश हर शहर, गांव में की जा रही है। इसी के मद्देनजर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबद पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ही 15 लोग जलवाबद के मक्का मस्जिद के पास पहुंचे थे। इसके बाद कुछ ही देर में प्रशासन वहां पहुंच गया तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से जमात में शामिल लोगों से पूछ ताछ कर क्वारंटाइन के लिये भेज दिया।

    पुलिस जांच में इनके पास से टूरिस्ट वीजा मिला है, पर इनके द्वारा बिहार के नवादा में किसी जगह काम करने की जानकारी सामने आयी है। एसपी डॉ एम तमिल वाणन के अनुसार ये लोग बीती रात नवादा से आ रहे थे। बागीटांड चेकनाका के पास जांच के दौरान इन्हें हिरासत में लिया गया। इन सभी को फिलहाल क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया है, वहीं कागजात की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आयी है कि इनके पास जो पासपोर्ट वीजा है उसकी वैधता अक्टूबर 2020 तक है। पूछताछ में इनके द्वारा कहीं काम किये जाने की बात सामने आयी है। लॉकडाउन के बीच ये लोग वापस अपने वतन लौटने की तैयारी में थे। इन्हे फिलहाल क्वारेंटाइन किया गया है। क्वारेंटाइन का समय पूरा होने के बाद ही आगे का कदम उठाया जायेगा।

    इधर, कोडरमा एसपी ने सूचना के आधार पर छतरबर और अन्य इलाकों में जांच की। दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित मर्कज में तबलीग जमात में भारी संख्या में शामिल होने वाले लोगों में कोडरमा के एक व्यक्ति के शामिल होने की सूचना पर पुलिस टीम ने जांच की। यहां के एक व्यक्ति के उक्त जमात में शामिल होने की बात कहीं गयी थी, जिसकी जांच की जा रही है। एसपी वाणन ने बताया कि जांच के दौरान नौ लोग तबलीगी जमात के लिए बख्तियारपुर से आये हुए जरूर मिले। ये लोग विगत 9 मार्च को ही कोडरमा आये थे। इन सभी की कोरोना के मद्देनजर सदर अस्पताल में स्क्रीनिंग करायी गयी है, किसी में कोई लक्षण नहीं मिला है। फिर भी एहतियात के तौर पर क्वारेंटाइन में रखा जा रहा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिजामुद्दीन के तबलीगी जमात में झारखंड से गए थे 46 लोग, मात्र 37 लोगों की मिली सूची
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में 38 की मौत, 1637 संक्रमित

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025
    झारखंड

    नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, किया भारत बंद का ऐलान

    August 3, 2025
    झारखंड

    पत्रकारिता के गुरु कहे जाने वाले हरिनारायण सिंह नहीं रहे, सैमफोर्ड में ली अंतिम सांस

    August 3, 2025
    Latest Posts

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025

    झारखंड बन रहा मीठे पानी के मोती उत्पादन का केंद्र, हजारीबाग में बनेगा पहला क्लस्टर

    August 3, 2025

    पीनट बटर से बनाएं टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट, एनर्जी के साथ बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म

    August 3, 2025

    नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, किया भारत बंद का ऐलान

    August 3, 2025

    पत्रकारिता के गुरु कहे जाने वाले हरिनारायण सिंह नहीं रहे, सैमफोर्ड में ली अंतिम सांस

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.