Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार विधानसभा चुनाव में बढ़ा महिलाओं का रुतबा, जानिए किस पार्टी ने कितनी सीटों पर दिया टिकट?
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव में बढ़ा महिलाओं का रुतबा, जानिए किस पार्टी ने कितनी सीटों पर दिया टिकट?

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सूबे का राजनीतिक तापमान चरम पर है। कोरोना के दौर में इस बार बिहार विधानसभा चुनाव का रंग बिल्कुल अलग है। राज्य की सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करना शुरू कर दिया है।

    स्थानीय निकायों के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाले देश के पहले राज्य बिहार में इस बार सत्ता के गलियारों में महिलाओं का रुतबा बढ़ता नजर आ रहा है। लगभग सभी राजनीतिक दलों ने पिछले चुनाव के मुकाबले आधी आबादी पर भरोसा अधिक जताया है। हालांकि इस मामले में भी अभी कांग्रेस काफी पीछे नजर आ रही है। उसके 21 प्रत्याशियों में महज एक महिला प्रत्याशी का नाम शामिल है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस विधानसभा चुनाव में आधी आबादी पर अपना भरोसा जताया है और कुल 17 महिलाओं को जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। राजद की 42 सीटों में से एक चौथाई सीटों पर महिला प्रत्याशी इस बार ताल ठोक रही हैं। राजद ने अपने 42 में से 10 विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशियों को मौका दिया है। राजद और जदयू के अलावा लोजपा की बात करें तो उसने 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है जिनमें से 4 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। बात अगर भाजपा की करें तो 27 सीटों में से 6 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इनमें जमुई से देश के खेल जगत का सबसे सम्मानित पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अन्तरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह, वरसालीगंज से अरुणा देवी, भभुआ से रिंकी पाण्डेय, शाहपुर से मुन्नी देवी और कोटोरिया से निक्की हेम्ब्रम को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पहले चरण के 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिनमें हिसुआ सीट से नीतू कुमारी ही केवल एक महिला प्रत्याशी हैं।

    2015 में ये थी महिला उम्मीदवारों की स्थिति
    बता 2005 के चुनावों की करें तो भाजपा ने 151 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से उन्होंने 15 सीट महिलाओं को दी थी, उनमें से चार की जीत भी हुई थी।राजद ने 101 में से 10 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया और सभी अपना चुनाव जीत गयी थीं । बात अगर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी की करें तो जदयू ने भी 10 महिलाओं को टिकट दिया था और जिनमें से 9 ने चुनाव जीता था जबकि कांग्रेस की तरफ से पांच सीटों पर चुनाव लड़ने वाली महिलाओं में से चार ने विजय हासिल की थी ।

    bihar elections Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिश्ता हुआ शर्मशार, फूफा ने 7 वर्षीय भतीजी की हत्या कर बोरे में फेंका शव, परिजनों ने दुष्कर्म की जतायी आशंका
    Next Article झारखंड: केले की खेती कर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं, लोगों को उपलब्ध करा रही रोजगार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.