Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गुरुग्राम में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, दो-दो लाख रुपये में कर रहे थे सौदा, पांच गिरफ्तार
    क्राइम

    गुरुग्राम में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, दो-दो लाख रुपये में कर रहे थे सौदा, पांच गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2  डोनर्स और 3 किडनी लेने वाले शामिल है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि किडनी देने वाले सभी बांग्लादेशी है और इनलोगों ने दो-दो लाख रुपये में जयपुर में सौदा किया था. बता दें कि किडनी निकलवाने के बाद इस गैंग के लोगों ने डोनर्स को गुरुग्राम के एक गेस्ट हाउस में रखा था. अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा और राजस्थान में अंग ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़ होने के 10 दिन बाद ये गिरफ्तारी हुई है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन किडनी लेने वाले और दो डोनर्स शामिल है. ये सभी बांग्लादेश के रहने वाले है. किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर्स ने दो-दो लाख रुपये लिए थे. पुलिस ने कहा कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड मोहम्मद मुर्तजा अंसारी है जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है और अभी फरार है.

    छापेमारी कर रैकेट का हुआ भंडाफोड़

    अधिकारियों के मुताबिक, 4 अप्रैल को सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड, जिला स्वास्थ्य विभाग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने जयपुर के दो निजी अस्पतालों में पैसे लेकर किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था. उन्होंने कहा था कि इस रैकेट का भंडाफोड़ गुरुग्राम सेक्टर-39 के एक होटल में छापेमारी के बाद हुआ था, जहां एक बांग्लादेशी नागरिक पाया गया था. उसने पैसों के “संदिग्ध” लेन-देन के बाद जयपुर के एक अस्पताल में किडनी निकालने की प्रोसैस कराई थी. ट्रांसप्लांट के बाद मरीज और डोनर को गुरुग्राम के एक गेस्ट हाउस में रुकवाता था. उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने पांच डोनर्स और उसे लेने वाल लोगों को गिरफ्तार किया है. इसको लेकर सदर पुलिस स्टेशन के SHO अर्जुन धुंधाड़ा ने कहा, “हमने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों की पहचान किडनी लेने वाले अहसानुल (31), नुरुल इस्लाम (56)  महमूद सैयद अकब (25) और डोनर्स शमीम मेहंदी हसन (34) और हुसैन एमडी आजाद (30) के रूप में हुई है.

    कार्यवाई किडनी रैकेट गिरफ्तार हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरयू राय चुनाव में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरेंगे या फंसेगा धनबाद में सियासी समीकरण!
    Next Article गीता कोड़ा को सामना करना पड़ा ग्रामीणों का विरोध, जेएमएम व बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

    Related Posts

    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    Latest Posts

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.