Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, NIA की वांटेड लिस्ट में था शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, NIA की वांटेड लिस्ट में था शामिल

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Hardeep Singh Nijjar
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ओटावा। कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई है. बताया गया है कि उसकी गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस टारगेट शूटिंग में खालिस्तानी समर्थक निज्जर को कई गोलियां मारी गईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. हरदीप सिंह निज्जर भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. भारत में हिंसा और अपराध के कई मामलों में उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में डाला गया था.

    • वांटेड लिस्ट में था शामिल

    भारत सरकार की तरफ से हाल ही में जारी हुई एक लिस्ट में निज्जर का नाम भी शामिल किया गया था, इस लिस्ट में 40 अन्य आतंकियों के नाम भी थे. निज्जर पर पिछले साल यानी 2022 में पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इस हत्याकांड के बाद उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया था. निज्जर इसी संगठन का मुखिया था.

    • एनआईए भी कर रही थी जांच

    निज्जर पर भारत में कई तरह की और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप था. आतंकी गतिविधियों को लेकर एनआईए भी उसके खिलाफ जांच कर रही थी. हालांकि अब उसे एक शूटआउट में मार दिया गया है. अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया. कनाडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    • खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ एक्शन

    खालिस्तानी आंदोलन को लेकर भारतीय एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं, हाल ही में वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल समेत उसके तमाम समर्थकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसके बाद कनाडा और बाकी देशों से काम करने वाले खालिस्तान समर्थकों को बड़ा झटका लगा. हाल ही में अमृतपाल के करीबी और खालिस्तान समर्थक अवतार सिंह खांडा की भी अस्पताल में मौत हुई थी, खांडा भी एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था.

     

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती
    Next Article झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, जल्द ही मानसून का प्रवेश, लोगों को मिलेगी राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    Latest Posts

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.