Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कनाडा में मंदिर पर हमले का खालिस्तानी कनेक्शन, पन्नू का करीबी निकला मास्टरमाइंड, गिरफ्तार
    क्राइम

    कनाडा में मंदिर पर हमले का खालिस्तानी कनेक्शन, पन्नू का करीबी निकला मास्टरमाइंड, गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : कनाडा में हिंदू मंदिरों पर किए गए हमलों के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान 35 वर्षीय इंदरजीत गोसाल के रूप में हुई है, जो ब्राम्पटन का निवासी है. गोसाल को मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, और वह खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी सहयोगी है.

    हमले का मास्टरमाइंड गोसाल

    पुलिस के अनुसार, इंदरजीत गोसाल ने ग्रेटर टोरंटो में हिंदू मंदिरों पर हमले की योजना बनाई थी. वह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन के प्रमुख पन्नू का दाहिना हाथ है और हाल ही में कनाडा में हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तान समर्थक गतिविधियों की निगरानी कर रहा था. गोसाल को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कोर्ट में पेशी के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. उसे आगामी तारीख पर अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है.

    एसआईटी कर रहे हमले की जांच

    पुलिस ने इस मामले में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जो हमले के आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रहा है. 4 नवंबर को हुए हमलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों की निंदा की थी और कनाडा सरकार को कड़ा संदेश दिया था. इन हमलों को लेकर दुनिया भर में कई देशों ने कड़ी आलोचना की थी.

    कनाडा में खालिस्तानियों का बढ़ता प्रभाव

    कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने इन हमलों के पीछे खालिस्तानियों का हाथ बताते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने हिंदुओं और सिखों को जानबूझकर आपस में भिड़ाने की कोशिश की है. उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा में भारतीय मूल के हिंदू और सिख एकजुट हैं, जबकि खालिस्तान समर्थक अलग हैं. आर्य ने ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर कहा, “कुछ नेता इस घटना को हिंदू और सिखों के बीच संघर्ष के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हकीकत में खालिस्तानी तत्व इस हिंसा के पीछे हैं.”

    Also Read: महाराष्ट्र में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, जानें क्या हैं खास घोषणाएं

    4 November temple attack 4 नवंबर मंदिर पर हमला Brampton resident Canada Hindu temple attack Canada Hindu-Sikh unity Canada political leaders Canada security concerns Canada temple attack Canadian government response CCTV footage Chandra Arya global criticism Gurpatwant Singh Pannu Hardeep Singh Nijjar Hindu-Sikh conflict Inderjit Gosal India-Canada relations Indian community in Canada Indo-Canadian tensions Khalistan supporters Khalistani connection Khalistani extremists mastermind arrested Sikh for Justice SIT investigation Toronto temple attack इंद्रजीत गोसल एसआईटी जांच कनाडा के राजनीतिक नेता कनाडा मंदिर पर हमला कनाडा में भारतीय समुदाय कनाडा सरकार की प्रतिक्रिया कनाडा सुरक्षा चिंताएं कनाडा हिंदू मंदिर पर हमला कनाडा हिंदू-सिख एकता खालिस्तान समर्थक खालिस्तानी कनेक्शन खालिस्तानी चरमपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू चंद्र आर्य टोरंटो मंदिर पर हमला ब्रैम्पटन निवासी भारत कनाडा तनाव भारत-कनाडा संबंध मास्टरमाइंड गिरफ्तार वैश्विक आलोचना सिख फॉर जस्टिस सीसीटीवी फुटेज हरदीप सिंह निज्जर हिंदू-सिख संघर्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, जानें क्या हैं खास घोषणाएं
    Next Article लालू प्रसाद यादव कोडरमा में करेंगे चुनावी सभा, सुभाष प्रसाद यादव के समर्थन में जुटेगा जनसमर्थन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.