Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जेल में 4.5 किलो कम हुआ केजरीवाल का वजन, आतिशी बोलीं- कुछ हुआ तो…, जेल प्रशासन का आया जवाब
    ट्रेंडिंग

    जेल में 4.5 किलो कम हुआ केजरीवाल का वजन, आतिशी बोलीं- कुछ हुआ तो…, जेल प्रशासन का आया जवाब

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2024Updated:April 3, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी का दावा है कि केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है. 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का वजन साढ़े चार किलो कम हो गया है। पार्टी ने दावा किया है कि तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अब तक केजरीवाल का वजन काफी कम हो गया है. केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है. 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का वजन साढ़े चार किलो कम हो गया है। डॉक्टरों ने सीएम के घटते वजन पर चिंता जताई है. हालांकि, तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं. जेल के डॉक्टरों ने ऐसी कोई चिंता व्यक्त नहीं की है.

    आप मंत्री आतिशी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल को गंभीर डायबिटीज है। स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद वह देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहे। गिरफ्तारी के बाद से अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो कम हो गया है. ये बहुत चिंताजनक है. आज भाजपा उन्हें जेल में डालकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी उन्हें माफ नहीं करेगा.

    अरविंद केजरीवाल एक severe diabetic हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे।

    गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को ख़तरे में डाल रही है।

    अगर…

    — Atishi (@AtishiAAP) April 3, 2024

    आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मधुमेह के गंभीर मरीज होने के कारण दिन में कई बार उनके शुगर लेवल की निगरानी की जाती है। जब से भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है, उनकी स्वास्थ्य स्थिति एक गंभीर चुनौती बन गई है, ईडी की हिरासत में रहने के दौरान उनका शर्करा स्तर तीन गुना गिर गया है। पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है, और मधुमेह के रोगी के लिए, यह गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। आतिशी ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और इसलिए मैं बीजेपी को चेतावनी दे रहा हूं कि पूरा देश आपको देख रहा है और अगर उन्हें कुछ हुआ तो न तो यह देश और न ही भगवान बीजेपी को माफ करेगा।

    केजरीवाल कि सेहत पर है जेल प्रशासन की नजर

    मुख्यमंत्री डायबिटीज से पीड़ित हैं। इसे लेकर जेल प्रशासन उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रख रहा है. केजरीवाल को अचानक शुगर लेवल गिरने की स्थिति में जेल अधीक्षक को ग्लूकोमीटर, इसबगोल, ग्लूकोज और टॉफी उपलब्ध कराने को कहा गया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं. डॉक्टर लगातार उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल पूछ रहे हैं। शुगर लेवल की जांच की जा रही है. जेल स्टाफ और सेल के आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर कोई भी असहज दिखे तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करें और तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराएं.

    ये भी पढ़ें : मोबाइल चार्जर को लेकर हुआ विवाद, बेटी ने मां की कर दी पिटाई

    Aap Arvind kejriwal Atishi Country Delhi Jail Administration johar live news Kejriwal Trending Trending News अरविंद केजरीवाल आतिशी आप केजरीवाल जेल प्रशासन जोहार लाइव न्यूज़ ट्रेंडिंग ट्रेंडिंग न्यूज दिल्ली देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोबाइल चार्जर को लेकर हुआ विवाद, बेटी ने मां की कर दी पिटाई
    Next Article बीएलओ के साथ मिलकर सुपरवाइजर करेंगे लोगों को जागरूक, वोटिंग परसेंट बढ़ाने को हरसंभव प्रयास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.