Ranchi : कांके रोड स्थित चौपाटी संचालक विजय की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है। चौपाटी के सामने आवागमन को रोक दिया गया है। आक्रोशित परिजनों की आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। वहीं, आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने के प्रयास में जुटी है।
मालूम हो कि बीते रात वेज की जगह नॉन वेज पार्सल होने पर दुकान के संचालक विजय को गोली मार दी थी। मालिक विजय भिट्ठा बस्ती का रहने वाला था। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इधर, घटना के बाद डीएसपी अमर पांडेय, थाना प्रभारी समेत कई पदाधिकारी जांच करने पहुंचे है।
बिरयानी में वेज की जगह हो गया था नॉन वेज पार्सल
जानकारी के अनुसार अभिषेक नाम युवक वेज बिरयानी पैक करवा कर घर चला गया। घर मे नॉन वेज बिरयानी देखा तो कॉल कर चौपाटी के संचालक विजय बैठा से बकझक किया। इसके बाद देर रात दुकान पहुंचा और फिर से भकझक करने लगा और इसी दौरान उसने विजय बैठा को गोली मार दिया। घटना के वक्त सभी स्टाफ ग्राहकों को खाना खिलाने में लगे थे। गोली मारने के बाद आरोपी अभिषेक मौके से भाग गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। धर पकड़ के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।


