Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 11:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी
    देश

    कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भगत सिंह की जयंती के मौके पर मंगलवार को सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले राहुल गांधी के साथ दोनों नेता दिल्ली के आईटीओ स्थित शहीदी पार्क पहुंचे। यहां तीनों नेताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी मौजूद रहे।

    पार्टी में स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 7 सालों से देश में मोदी सरकार जो हिटलरशाही की नीति पर चल रही है, उसके खिलाफ दोनों नेताओं ने आवाज उठाई है। वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कन्हैया कुमार फ्रीडम आॅफ एक्सप्रेसन के प्रतीक हैं।

    कांग्रेस में कन्हैया और जिग्नेश की भूमिका क्या होगी इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों युवा नेता देश भर में युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने और मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलनों की मुहिम चला सकते हैं। चर्चा यह भी है कि बिहार में कन्हैया और गुजरात में जिग्नेश को कांग्रेस बड़ा पद दे सकती है। इसी रणनीति के तहत आने वाले दिनों में कुछ और युवा नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

    बीजेपी शासित गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मेवाणी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। मेवाणी 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से बनासकांठा जिले के वडगाम सीट से निर्वाचित हुए थे।

    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी पर तंज किया। उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक ह्यकम्युनिस्ट्स इन कांग्रेसह्ण का हवाला दिया।

    लोकसभा सदस्य तिवारी ने ट्वीट किया, ह्यह्यकुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं। आज इसे फिर से पढ़ता हूं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    Next Article कोडरमा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, बारिश के दौरान छत पर नहा रहे थे बच्चे

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सरकार ने 18,541 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी, देश में चार सेमीकंडक्टर यूनिट्स बनेंगी

    August 12, 2025
    देश

    रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड का IPO आज से खुला, 14 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

    August 12, 2025
    कोर्ट की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट में बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुनवाई, विपक्ष ने उठाए सवाल

    August 12, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर का नाम “शहीद खुदीराम बोस फ्लाईओवर” करने की मांग, DC से की मुलाकात…

    August 12, 2025

    जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा

    August 12, 2025

    जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में प्रेमिका की ह’त्या, आरोपी युवक गिरफ्तार…

    August 12, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगेंगे दो लाख बांस के पौधे…

    August 12, 2025

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.