Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका, गोड्डा में कल्पना की हुंकार, कहा: भाजपा को उसका षड़्यंत्र भारी पड़ेगा
    झारखंड

    दुमका, गोड्डा में कल्पना की हुंकार, कहा: भाजपा को उसका षड़्यंत्र भारी पड़ेगा

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2024Updated:May 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका/गोड्डा: झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को दुमका और गोड्डा के पोड़ैयाहाट में हुंकार भरी. सभा को संबोधित करते हुए कल्पना ने कहा जनता प्रचंड बहुमत से तीर-धनुष को आशीर्वाद दे रही है. यहां उमड़ा जनसैलाब भाजपा की नींद उड़ाने के लिए काफी है. झारखंड और झारखंडवासियों के खिलाफ षड्यंत्र की सोच रखने वाली भाजपा को यहां से बहुत बुरी हार मिलने वाली है. कहा कि चुनाव से ठीक पहले जमीन के जिस फर्जी मामले में भाजपा ने साजिश कर हेमंत सोरेन को जेल में डाला है, उसमें उनका नाम ही नहीं है. भाजपा का यह षड्यंत्र उन्हें बहुत भारी पड़ेगा. करारा जवाब मिलेगा.

    हेमंत विकास कर रहे थे इसलिए भाजपा को तकलीफ हो गई

    कल्पना ने कहा दिशोम गुरु और अनेकों महान क्रांतिकारियों के संघर्ष के बाद ही हमें झारखंड मिला. आज हम खुद को गर्व से झारखंडी कहते हैं, यह झारखंड उन्हीं की देन है. आज दिशोम गुरुजी के बेटे हेमंत सोरेन को भी भाजपा ने डर के मारे जेल में डाल दिया है. वे राज्य के लोगों को हक-अधिकार दे रहे थे, अच्छी शिक्षा, राशन, पेंशन से जोड़ रहे थे, इससे भाजपा को तकलीफ हो गयी. उन्होंने 1932 खतियान, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड विधानसभा से पारित करवाया. यह सब देख भाजपा वाले लोग चुप हो गए.

    हेमंत के जेल की चाबी आप लोगों के पास है

    कल्पना ने कहा आज महिलाएं समाज में आगे बढ़ रही हैं. यह सब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की बदौलत हो पाया है. मैं भी अपने परिवार की सेवा में खुश थी, लेकिन इन भाजपा वालों ने चुनाव से ठीक पहले, हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया. उनको षड्यंत्र के तहत जेल में डालने की एक ही वजह थी कि पिछले 20 साल में भाजपा राज्य में जो काम नहीं कर पायी, उससे लंबी और गहरी लकीर हेमंत सोरेन ने 4 साल में खींच दी. कहा कि हेमंत सोरेन के जेल की चाबी आप लोगों के पास है. INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर हेमंत को जेल से निकालने में मदद करें.

    कल्पना सोरेन गोड्डा दुमका हुंकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पहुंचे उपकारा रामगढ़, कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा
    Next Article मासिक अपराध गोष्ठी में बोले एसपी, अपराध पर नियंत्रण के साथ लंबित मामलों को निपटाए

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.