Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 1:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झामुमो के स्थापना दिवस पर हजारीबाग पहुंची कल्पना सोरेन, कहा- हमारे वीर पुरुखों ने झारखण्ड राज्य के लिए किया था संघर्ष
    झारखंड

    झामुमो के स्थापना दिवस पर हजारीबाग पहुंची कल्पना सोरेन, कहा- हमारे वीर पुरुखों ने झारखण्ड राज्य के लिए किया था संघर्ष

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गुरुवार को हजारीबाग में झामुमो के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झामुमो परिवार का यह स्थापना दिवस हमें याद दिलाता है कि खून-पसीना बहाकर हमारे वीर पुरुखों ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा और झारखण्ड अलग राज्य के लिए संघर्ष तथा आंदोलन किया था. आज उन सभी वीर पुरुखों को मैं हेमन्त जी और अपनी ओर से नमन करती हूं.

    उन्होंने आगे कहा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी के आदर्शों पर राज्य का हर एक व्यक्ति चला तब जाकर विशाल झामुमो परिवार बना है. आज तपती धूप में भी आप सभी यहां आयोजित कार्यक्रम में आए, इसके लिए सभी को हार्दिक आभार, धन्यवाद और जोहार. हफ्ते में सिर्फ एक दिन हेमन्त जी मिलना हो पाता है. आज ही उनसे मुलाकात हुई. हेमन्त जी ने सभी वर्गों के लिए जन-कल्याण कार्यों को करने का बीड़ा उठाया, मगर पिछले दो महीनों से तानाशाही ताकतों ने उन्हें – आपके बेटे, आपके भाई, आपके दोस्त हेमन्त जी को आपसे दूर रखा है.

    कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखण्ड में पहले भी सरकारें रहीं और अधिकतम समय भाजपा ने ही सरकार चलायी. मगर जब एक आदिवासी और संवेदनशील मुख्यमंत्री ने सरकार चलाना शुरू किया, कोरोना जैसे विकट समय में भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की तो विपक्ष को परेशानी हो गयी. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरुजी ने नंगे पांव महाजनों के शोषण के खिलाफ आंदोलन किया था, अलग राज्य के लिए संघर्ष किया था. गुरुजी से वही जज़्बा हेमन्त जी ने भी सीखा है. केंद्र सरकार आज भी वही शोषण हेमन्त जी और झारखण्डवासियों के साथ कर रही है. लेकिन हमारे DNA में है ही नहीं झुक जाना. आज इस अवसर पर आप सभी से आग्रह है आने वाले चुनावों में झारखण्ड विरोधी तानाशाही ताक़तों को मुँह तोड़ जवाब दें. झारखण्ड न झुका है, झारखण्ड न ही झुकेगा!

    ये भी पढ़ें: टीएमसी सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है: पीएम मोदी

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज कल्पना सोरेन जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दिशोम गुरुजी न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्थापना दिवस हजारीबाग हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाऐं दुरुस्त करने का आदेश
    Next Article पीएम नरेंद्र मोदी और महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा : राफिया

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

    August 26, 2025
    झारखंड

    हरितालिका तीज पर देवघर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    August 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किसान सलाहकारों के मानदेय में बढ़ोतरी और उद्योग प्रोत्साहन पर बड़ा फैसला

    August 26, 2025
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

    August 26, 2025

    खजूर के बीज सेहत के लिए खजाने से कम नहीं, जानिए इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 26, 2025

    हरितालिका तीज पर देवघर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    August 26, 2025

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किसान सलाहकारों के मानदेय में बढ़ोतरी और उद्योग प्रोत्साहन पर बड़ा फैसला

    August 26, 2025

    थाना में समझौता के बाद रे’त डाला पत्नी का गला, चार साल पहले किया था प्रेम विवाह

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.