Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधायक निर्मल महतो पहुंचे बोकारो रेलवे साइडिंग, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
    झारखंड

    विधायक निर्मल महतो पहुंचे बोकारो रेलवे साइडिंग, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधायक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : झारखंड विधानसभा की याचिका समिति के सदस्य एवं मांडू विधायक निर्मल महतो ने रविवार को बोकारो रेलवे साइडिंग और निर्मल ग्राम (कोढिया मुहल्ला) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदावरी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगी आग की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि आग की समस्या से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर तत्काल कदम उठाने होंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा उपायों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

    निरीक्षण के बाद विधायक निर्मल महतो ने निर्मल ग्राम (कोढिया मुहल्ला) का दौरा किया, जहां उन्होंने 216 परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतें सामने रखीं। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार के स्तर पर पहल की जाएगी। इस मौके पर आजसू पार्टी बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, केंद्रीय सचिव संतोष महतो, मुखिया प्रतिनिधि रौनक अफरोज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

    MLA Nirmal Mahato reached Bokaro Railway Siding and listened to the problems of the villagers. ग्रामीणों की सुनी समस्याएं विधायक निर्मल महतो पहुंचे बोकारो रेलवे साइडिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा में आईईडी धमाके में घायल हथिनी की मौ’त
    Next Article सरायकेला में अपराधियों पर शिकंजा : पुलिस ने की रातभर छापेमारी, 11 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.