Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»JSSC CGL Protest : जेएसएससी ऑफिस के बाहर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया
    Uncategorized

    JSSC CGL Protest : जेएसएससी ऑफिस के बाहर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2024Updated:December 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : JSSC CGL परीक्षा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, एक ओर जहां स्टूडेंट्स एग्जाम को कैंसिल कराने का लगातार आरोप लगा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर सरकार का छात्रों की इस मांग पर कोई सकारात्मक रुख नहीं दिख रहा है. इसी क्रम में आज 16 दिसंबर को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की छात्र शाखा, झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (JSU) के बैनर तले झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे हैं. इस क्रम में छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. वहीं, जेएलकेएम के नेता देवेन्द्र महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

    देवेन्द्र महतो ने सरकार पर लगाए आरोप

    जेएलकेएम के नेता देवेंद्रनाथ महतो ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की ओर से सीजीएल परीक्षा की सत्यापन प्रक्रिया को रोकने की कोशिश की जा रही है. श्री महतो ने सरकार से सीजीएल परीक्षा को रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि पूरे राज्य में छात्र रांची पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रशासन ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी शिकायतों को रखने की अपील की है.

    प्रशासन ने लगाया निषेधाज्ञा और बैरिकेडिंग

    रांची जिला प्रशासन ने 20 दिसंबर तक जेएसएससी कार्यालय और उसके आस-पास के 500 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. आयोग कार्यालय के आस-पास बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस की तैनाती की गई है. प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे शांति से प्रदर्शन करें, क्योंकि हिंसा या गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने पर उनके शैक्षणिक भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

    Also Read: JSSC CGL Protest : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ जेएसएससी कार्यालय का इलाका, चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन चालू

    https://x.com/news11bharat/status/1868575394653516259

    16 December 16 दिसंबर Demonstration Detention Devendra Mahato exam cancellation Exam Dispute government Jharkhand Democratic Revolutionary Front Jharkhand Staff Selection Commission Jharkhand Students Union JLKM JSCC JSSC CGL JSU police lathicharge ranchi students' demand students' siege छात्रों का घेराव छात्रों की मांग जेएससीसी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन देवेंद्र महतो परीक्षा कैंसिल परीक्षा विवाद पुलिस लाठीचार्ज प्रदर्शन रांची सरकार हिरासत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत है तो अपराधियों एवं हत्यारों को हिम्मत है : बाबूलाल मरांडी
    Next Article झासा के चुनाव का ऐलान, जानें क्या है पूरा इलेक्शन शेड्यूल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Uncategorized

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026
    Uncategorized

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.