Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने CDPO भर्ती प्रक्रिया में बड़ी घोषणा की है। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने 16 महीनों की देरी खत्म करते हुए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 64 पदों के लिए हुई मेंस परीक्षा में 163 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। अब ये अभ्यर्थी 50 अंकों के इंटरव्यू चरण में हिस्सा ले सकेंगे।
CDPO के कुल 64 पदों में से आधे यानी 32 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के अंकों को जोड़कर अंतिम चयन किया जाएगा। इसके बाद ही आयोग अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा।
Also Read : अमेरिकी विदेश मंत्रालय का खुलासा: 8,000 से ज्यादा स्टूडेंट वीजा भी रद्द
Also Read : पटना जू में ठंड से बचाव के लिए विशेष इंतजाम, वन्यजीवों की बढ़ाई जा रही देखभाल


