Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC–2025 : 16 से 19 जून तक होंगे इंटरव्यू, आयु सीमा पर संशय खत्म
    झारखंड

    JPSC–2025 : 16 से 19 जून तक होंगे इंटरव्यू, आयु सीमा पर संशय खत्म

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2026Updated:January 20, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा संयुक्त सिविल सेवा (रेगुलर) परीक्षा–2025 के तहत कुल 142 नियमित पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आयोग को अधियाचन (नियुक्ति प्रस्ताव) भेज दिया है। इसके बाद आयोग ने परीक्षा आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है।

    जेपीएससी द्वारा जारी संभावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा–2025 के तहत प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का आयोजन 8 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्य परीक्षा (मेन्स) 2, 3 और 4 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग से प्राप्त अधियाचन के आधार पर किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

    प्रशासनिक और पुलिस सेवा के सर्वाधिक पद

    जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं में पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से—

    1. झारखंड प्रशासनिक सेवा : 28 पद
    2. झारखंड पुलिस सेवा : 42 पद
    3. जिला समाहर्ता : 2 पद
    4. प्रोबेशन अधिकारी : 4 पद
    5. सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा : 3 पद
    6. सहायक निदेशक, नियोजन : 2 पद
    7. सहायक नगर आयुक्त : 10 पद
    8. सूचना सेवा : 6 पद

    इसके अतिरिक्त अन्य विभागीय सेवाओं के पद भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 142 नियमित पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

    45 बैकलॉग पद अलग से भरे जाएंगे

    आयोग के अनुसार, इन 142 नियमित पदों के अलावा 45 बैकलॉग पद भी हैं, जिन्हें अलग प्रक्रिया के तहत भरा जाना है। इससे विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर मिलेंगे।

    शिक्षा सेवा के कुछ पद भी शामिल

    इस बार की सिविल सेवा परीक्षा की खास बात यह है कि प्रशासनिक सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा सेवा से जुड़े कुछ पद भी इस परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों के लिए विकल्पों का दायरा बढ़ गया है।

    जून में इंटरव्यू, 2025 से होगी आयु सीमा की गणना

    मुख्य परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) का आयोजन 16, 17, 18 और 19 जून 2026 को प्रस्तावित है। वहीं, सिविल सेवा परीक्षा–2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा की गणना एक अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी, जिसे लेकर आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

    पारदर्शी प्रक्रिया का दावा

    जेपीएससी ने संकेत दिए हैं कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से संपन्न कराई जाएगी। आयोग ने यह भी बताया कि जल्द ही परीक्षा से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी समय का उचित उपयोग कर सकते है आवेदन के भरने के साथ तैयारी सुनिश्चित कर सकते है।

    Also Read : दावोस में गूंजा झारखंड का विकास विजन, ब्लूमबर्ग से सीएम हेमंत सोरेन वे किया संवाद

    Administrative Service Application Process Backlog Vacancies Civil Services Examination 2025 Education Service Exam Age Limit government exam interview Jharkhand Civil Service Jharkhand Public Service Commission JPSC Main Examination Police Service Preliminary Examination Recruitment Transparent Selection Process आवेदन प्रक्रिया इंटरव्यू झारखण्ड लोक सेवा आयोग परीक्षा आयु सीमा पारदर्शी चयन प्रक्रिया पुलिस सेवा प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा बैकलॉग पद भर्ती मुख्य परीक्षा शिक्षा सेवा सरकारी परीक्षा साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा 2025
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदावोस में गूंजा झारखंड का विकास विजन, ब्लूमबर्ग से सीएम हेमंत सोरेन वे किया संवाद
    Next Article झाड़ियों से मिला 13 वर्षीय बच्चे का श’व, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जुनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    क्राइम

    झारखंडः जुआरियों के खिलाफ गवाह नहीं जुटा सकी पुलिस, साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026
    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2 करोड़ रुपये लेने तक मुकदमा लड़ूंगा, सुभाष गर्ग के खिलाफ केस पर निशिकांत दुबे का ऐलान

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जुनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    झारखंडः जुआरियों के खिलाफ गवाह नहीं जुटा सकी पुलिस, साक्ष्य के अभाव में पांच आरोपी बरी

    October 29, 2026

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.