Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो हमला मामलाः मुख्य सचिव और डीजीपी से मिला रांची प्रेस क्लब का शिष्टमंडल, तत्काल कार्रवाई का मिला आश्वासन
    झारखंड

    रांची में जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो हमला मामलाः मुख्य सचिव और डीजीपी से मिला रांची प्रेस क्लब का शिष्टमंडल, तत्काल कार्रवाई का मिला आश्वासन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राजधानी के सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमला किया गया. इससे राजधानी रांची के साथ साथ पूरे राज्य के पत्रकारों में आक्रोश है. सोमवार को पत्रकारों ने पुलिस मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद पत्रकारों का एक शिष्टमंडल डीजीपी नीरज सिन्हा और मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिला और शीघ्र अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की.

    पत्रकारों की शिकायत सुनने के बाद डीजीपी नीरज सिन्हा ने पत्रकार बैजनाथ पर हमले में रांची पुलिस की लापरवाही पर आईजी अमोल वी होमकर को जांच का निर्देश दिया. आईजी पूरे मामले में शीघ्र जांच रिपोर्ट डीजीपी को सौपेंगे. रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने डीजीपी को बताया कि 10 सितंबर की देर शाम कोकर में बैजनाथ के मकान मालिक का विवाद पड़ोस के एक अपराधी किस्म के युवक के साथ हुआ था. इस मामले में सन्हा दर्ज कराई गई थी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इसके बाद अगले दिन बैजनाथ पर जानलेवा हमला किया गया. उन्होंने कहा कि बैजनाथ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. पत्रकारों ने डीजीपी से कहा कि हमले के बाद रांची पुलिस का रवैया ठीक नहीं था. घटना के बाद कई बार रांची एसएसपी को फोन किया गया, पर उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया.

    मुख्य सचिव ने भी दिया डीजीपी को कार्रवाई का निर्देश

    पत्रकारों ने प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह मिले और अपनी बातें रखीं. मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले में डीजीपी से बात कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

    36 घंटे बाद भी गिरफ्त से बाहर है हमलावार
    कोकर बाजार के रहने वाले बैजनाथ महतो पर हुए हमले के 36 घंटे बीत गए, पर अब भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. हालांकि पुलिस को इस मामले में अहम जानकारी मिली है. पुलिस सूत्रों मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने में तिरिल बस्ती निवासी बेंगा उर्फ आकाश है. बेंगा के साथ बैजनाथ का किसी बात को लेकर पिछले दिनों विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की शाम को बेगा हथौड़ा लेकर अपने कुछ दोस्तों के साथ घूम रहा था. पुलिस को आशंका है कि बेंगा ने ही हथौड़े से मारकर बैजनाथ को घायल किया होगा.

    आरोपी के घर पर छापेमारी

    सदर थाना की पुलिस ने सोमवार को आरोपी बेंगा के तिरिल स्थित घर पर छापेमारी की, पर आरोपी नहीं मिला. वहीं पुलिस ने आरोपी के माता-पिता सहित आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसके बावजूद पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस ने बताया कि बेंगा की गिरफ्तारी होने के बाद ही मामला साफ होगा.

    हरकतों से मोहल्लेवासी हैं परेशान
    स्थानीय लोगों ने बताया कि बेंगा उर्फ आकाश बदमाश किस्म का है, आए दिन मोहल्ले में मारपीट करता है. बेंगा की हरकत से मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उसके घर में अक्सर अनजान लड़कियों का आना-जाना भी लगा रहता था.

    crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर में LPG सिलेंडर फटने से 3 बच्चों की मौत, मां की हालत नाजुक
    Next Article 14 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.