Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जोहार लाइव खास : झारखंड के 39 लाख किसानों पर है 5000 करोड़ का कर्ज
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव खास : झारखंड के 39 लाख किसानों पर है 5000 करोड़ का कर्ज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2023Updated:September 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • हर किसान पर है औसतन 40 हजार रुपए का कर्ज
    • कर्ज नहीं चुकाने पर 307458 किसानों के खाते हो गए एनपीए

    रांची: झारखंड के किसान हर बार छले जा रहे हैं। 23 साल में 14 साल तक किसान सूखे के नाम पर छले गए। राहत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य के लगभग 39 लाख किसानों पर लगभग विभिन्न बैंकों पर 5000 करोड़ रुपए का कर्ज है।सूबे के प्रत्येक किसान औसतन 40 रुपए का कर्जदार है। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के 3.44 लाख किसान कर्जदार हैं। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया व स्टेट बैंक का नंबर आता है। राज्य में 307458 किसान ऐसे हैं, जो समय पर कर्ज नहीं चुका सके और उनके खाते एनपीए हो गए। इन किसानों पर 1503 करोड़ का कर्ज है। साल 2022 झारखंड के लिए बहुत बुरा बीता। इस साल पड़े सूखे की वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ। साल 2022 का मॉनसून बीतने के बाद झारखंड सरकार ने राज्य के दो जिले (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा) को छोड़कर 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया। राज्य सरकार का अनुमान था कि लगभग 30 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। लेकिन 15 मार्च 2023 तक 33,16,789 किसान राज्य सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का फायदा उठाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इस बार के सूखे की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के पोर्टल के मुताबिक 15 मार्च तक जिन किसानों ने आवेदन किया है, उनमें से 17,28,138 किसान (52.10 प्रतिशत) बिल्कुल भी बुआई नहीं कर पाए, जबकि 9,99,859 किसानों को 33 प्रतिशत से ज्यादा फसल की क्षति हुई है, जबकि 5,88,792 भूमिहीन कृषक मजदूरों ने राहत के लिए आवेदन किया है।
    बैंकवार किसानों की संख्या राशि(करोड़ में)
    झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक 344427 1747.20
    बैंक ऑफ इंडिया 255518 1066.61
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 139713 391.43
    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 36336 180.33
    पंजाब नेशनल बैंक 33831 57.03
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 27607 134.84
    इंडियन बैंक 26015 123.02
    केनरा बैंक 20709 117.50
    बैंक ऑफ बड़ौदा 8615 38.59
    यूको बैंक 6623 25.73
    आइडीबीआइ 4990 27.04
    इंडियन ओवरसीज बैंक 1574 5.20
    झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक 1509 7.54
    एचडीएफसी बैंक 192 15.33
    पंजाब एंड सिंध बैंक 93 0.69
    धनबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 25 0.06

    farmers in debt Jharkhand farmers Jharkhand Government Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand news today Jharkhand Update News johar live special कर्ज में किसान जोहार लाइव खास झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड के किसान झारखंड न्यूज झारखंड न्यूज टूडे झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्रिपुरा के धनपुर में बीजेपी ने मारी बाजी, सीपीआई उम्मीदवार को 18871 वोट से हराया
    Next Article डुमरी उपचुनावः I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी ने NDA प्रत्याशी यशोदा देवी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.