Joharlive Desk : असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने चबुआ विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया और लोगों से समर्थन मांगा।


चाय बागानों में पहुंचीं, मजदूरों से की बात
प्रचार के दौरान कल्पना सोरेन और सांसद जोबा माझी चबुआ के चाय बागान इलाके में पहुंचीं। यहां उन्होंने काम कर रहे मजदूरों से सीधे बातचीत की और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं को समझने की कोशिश की।
सामाजिक और आर्थिक हालात का लिया जायजा
दोनों नेताओं ने मजदूरों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मजदूरों ने अपनी दिक्कतें भी खुलकर बताईं, जिनमें मजदूरी, स्वास्थ्य सुविधा और रहने की स्थिति जैसे मुद्दे शामिल रहे।
भूबेन मुरारी के लिए मांगे वोट

कल्पना सोरेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि झामुमो प्रत्याशी भूबेन मुरारी को जीताकर विधानसभा भेजें, ताकि इलाके के विकास और मजदूरों की समस्याओं का समाधान हो सके।
झामुमो ने स्थानीय मुद्दों पर किया फोकस
इस दौरान झामुमो नेताओं ने साफ किया कि पार्टी स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। खासकर मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों को लेकर पार्टी अपनी बात जनता तक पहुंचा रही है।
चुनावी माहौल हुआ गरम
कल्पना सोरेन और जोबा माझी के दौरे से चबुआ में चुनावी माहौल और गरमा गया है। आने वाले दिनों में अलग-अलग दलों के नेता भी क्षेत्र में प्रचार तेज करने वाले हैं।
Also Read : सिमरिया में नो-एंट्री वसूली का वीडियो वायरल, चौकीदार को 24 घंटे का शोकॉज नोटिस


