Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»युवा नेतृत्व में आगे बढ़ेगा झामुमो का जिला कमेटी, युवा कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह
    झारखंड

    युवा नेतृत्व में आगे बढ़ेगा झामुमो का जिला कमेटी, युवा कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवा कार्यकर्ता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कमेटी का गठन हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता से लेकर पुराने दिग्गज तक सभी पार्टी निर्णय को लेकर अचंभित दिखाई दे रहे हैं। घोषणा से पूर्व सभी को लग रहा था कि किन्हीं वरिष्ठ स्थानीय नेता को जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलेगा पर जिस तरह से पार्टी ने सभी की अपेक्षाओं के विपरीत युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने का काम किया है उससे भविष्य में होने वाले बदलाव दिखाई देने लगे हैं। मुखिया के पद पर लोगों को सेवा दे रहे नरेंद्र मुर्मू जैसे युवा के हाथ में पार्टी के जिले की बागडोर देने से आने वाले दिनों में भारी बदलाव के आसार भी दिखाई दे रहे हैं।

    उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी के दूरगामी नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण देखा जा सकता है, जहां रविंद्र नाथ दुबे, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव जैसे अनुभवी और वरिष्ठ लोगों को कमेटी नियंत्रित रखने के लिए शामिल किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ही इम्तियाज अंसारी जैसे युवा अल्पसंख्यक नेता को दायित्व दिया गया है। केंद्रीय कार्य समिति से जिला कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी प्रदीप मंडल जैसे युवा स्थानीय नेता को जगह दिया गया। नव चयनित जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू कहते हैं कि पार्टी ने जिस उद्देश्य से यह दायित्व सौंपा है उसे सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा। प्रदीप मंडल ने जिला कमेटी में कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर काम करने का मौका दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, रविंद्र नाथ महतो सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया है और कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए हम दिन-रात प्रयास करेंगे। वैसे जिला कमेटी में वरिष्ठ लोगों की कमी नहीं है।

    जिला प्रवक्ता का दायित्व निभा रहे अनुभवी नेता देवाशीष मिश्रा कहते हैं कि हमने पार्टी में अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। आज युवाओं की जरूरत भी है और काम करने के लिए भी युवा चाहिए ही। मार्गदर्शन करने के लिए हम लोग उनके साथ हैं और पार्टी हित में हमेशा सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

    Also read: गर्मियों में नींबू पानी पीना है बेहद जरूरी, इस समय पीने से शरीर को मिलेंगे 8 फायदे…

     

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26/11 के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को लाया गया भारत, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया अरेस्ट
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 11 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.