Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, 17 को साहिबगंज बंद
    झारखंड

    ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, 17 को साहिबगंज बंद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी से मिल रहे के लगातार समन के विरोध में मंगलवार को झामुमो ने शहर के रेलवे जेनरल इंस्टिट्यूट से विशाल मशाल रैली निकाल प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने किया. रैली स्टेशन चौक, पटेल चौक, बाटा चौक, गांधी चौक, चौक बाजार, बड़ी धर्मशाला चौक, एलसी रोड, बादशाह चौक चौक पटेल चौक होते हुए वापस स्टेशन चौक पहुंचा. पटेल चौक पर झामुमो के वरिष्ठ नेता हेमलाल मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की चुनी हुई हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने में लगी है. भाजपा की केंद्र सरकार लोकतंत्र का हत्यारा है. देश में जहां-जहां बीजेपी की राज्य में सरकार नहीं है, वहां ईडी, सीबीआई व एनआईए जैसी एजेंसियों को दमन के लिए इस्तेमाल कर रही है. भाजपा अपनी राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए ऐसा कर रही है. झामुमो इसका विरोध करेगी. बुधवार को साहिबगंज ज़िला में शांतिपूर्ण बंदी की जाएगी. रेल चक्का जाम भी किया जाएगा.

    ‘न हेमंत झुके हैं, न झामुमो झुकेगा’

    स्टेशन चौक पर राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि धूमिल करना चाह रही है. सम्मान को ठेस पहुंचाने व चरित्र पर दाग लगाने की उनकी कोशिश को झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा. हेमंत सोरेन की सरकार सर्वजन पेंशन, ओल्ड पेंशन स्कीम सहित कई योजनाओं को लागू कर चुनाव पूर्व जनता से किया अपना वादा निभा रही है. यही भाजपा को खटक रहा है. आज यहां एक लोकसभा सीट के लिए सेंट्रल नेताओं का तांता लग रहा है. जो शर्म की बात है. केंद्र सरकार होश में आये नहीं तो पत्थर व कोयला बंद हुआ तो पूरे देश में हाहाकार मच जाएगा. आज साहिबगंज व पाकुड़ के लोगों को चोर कहा जा रहा है. जबकि सबसे ज्यादा यहां बीजेपी ने राज किया है. जनता के हित में हेमंत सोरेन की सरकार का काम देख भाजपा भयभीत हो चुकी है. केंद्र सरकार इस बात को समझ जाए कि न हेमंत झुके हैं, न झामुमो झुकेगा.

    ये रहे मौजूद

    मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, सुरेंद्र, राजू अंसारी, राजाराम मरांडी, केताबुद्दीन शेख, दिलावर रहमान, स्टीफन मुर्मू, गोपाल यादव, अरुण सिंह, प्रो मोज़म्मिल हक़, सुरेश टूडू, संजय गोस्वामी, रूपक दत्ता, मुजीबुर रहमान, फणीभूषन साह, चरण हांसदा, शक्तिनाथ अमन, जेठा मरांडी, जेम्स किस्कू, नीरज चौरसिया, नीलेश कुमार, घिशु शेख, तमरुद्दीन शेख, रहमान अंसारी, संजय मिश्रा, गफूर शेख, महेश,चरण हांसदा, अनीस अहमद, जाबिर, अखिलेश यादव, बमबम, बारीक सेख, मिस्टर, साह, रूपेश यादव, एजाज अंसारी, बमबम कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: BREAKING : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबारी इजहार अंसारी गिरफ्तार

    आज की खबर ईडी एनआईए करंट न्यूज केंद्र सरकार जोहार लाइव झामुमो झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीजेपी मुख्य समाचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेटेस्ट न्यूज सांसद विजय हांसदा साहिबगंज सिटी न्यूज सीबीआई स्थानीय खबर हेमलाल मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स-2024: यूएसए ने न्यूजीलैंड को 1-0 से किया परास्त
    Next Article ‘मंथन’ का दो दिवसीय अधिवेशन, मारवाड़ी महिला शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण क्षेत्र का सम्मान

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.