Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ राजभवन पहुंची जेएमएम विधायक सीता सोरेन
    झारखंड

    हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ राजभवन पहुंची जेएमएम विधायक सीता सोरेन

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक सीता सोरेन ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की और बिना अनुमति वनों कटाई और कोयले के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

    जामा की जेएमएम विधायक सीता सोरेन ने राज्यपाल को सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि आज प्रशासनिक अधिकारी अपनी जिम्मेवारियों से भटक गये हैं। सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के अधिकारी नियम कानून को ताक पर रखकर झारखंड राज्य को लूटने में लगे हुए है। स्थिति यह है कि अधिकारी लिखित सूचना देने पर कार्यवाही नहीं करते, विधानसभाा में पूछ गये प्रश्न पर सरकार को गलत जवाब देकर सदन को भी गुमराह करते है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि अधिकारियों द्वारा गैर कानूनी कार्य को बंद कराने की जगह उसको कानूनी रूप देने की कोशिश की जाती हैं।

    विधायक श्रीमती मती सोरेन ने बताया कि वर्ष 2019-20 में आरकेटीसी कंपनी को सीसीसीएल के विशेष आशीर्वाद से चतरा जिले के टंडवा अंचल स्थित सीसीएल के आम्रपाली कोयला खदान में फूलबसिया रेलवे साइंिडग तक 8000 टन प्रतिदिन कोयला ट्रांसपोर्ट कर लगभग 300 करोड़ का ठेका मिला। इस ठेके में प्रावधान था कि कोयला आम्रपाली खदान से टंडवा शहीद चौक होते हुए फूलबसिया साइंिडग को जाएगा , जिसका मार्ग लगभग 34 किमी था। इस बीच आरकेटीसी कंपनी ने कुमदागखुर्द सुरक्षित वन क्षेत्र में 4.57 एकड़ वन भूमि में सैकड़ों पेड़ काटकर एक रास्ता बना लिया, जिससे की कि रास्ते की दूरी 9 किमी कम हो गयी और सीसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत से 34 किमी रोड़ ट्रांसपोर्ट की दर से भुगतान होता रहा। इसके माध्यम से आरकेटीसी कंपनी लगभग 10 लाख रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त फायदा कमाती रही। इस मामले को वह विभिन्न माध्यमों से विधानसभा में भी उठाने का काम किया, लेकिन सरकार की ओर से उनका बचाव किया जा रहा है और अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तथा धड़ल्ले से वनों की कटाई तथा अवैध परिवहन का काम जारी हैं। उल्लेखनीय है कि सीता सोरेन के देवर हेमंत सोरेन इस समय राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में मानसिक रूप से बीमार मां ने बेटी को साथ कुएं में लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत
    Next Article सरायकेला: युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके के लोगों में दहशत का माहौल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.