Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»शिकारीपाड़ा में झामुमो ने विजय जुलूस निकालकर मनाया नलिन की जीत का जश्न
    झारखंड

    शिकारीपाड़ा में झामुमो ने विजय जुलूस निकालकर मनाया नलिन की जीत का जश्न

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: दुमका लोकसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन की जीत पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चुण्डा हेम्बरम के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. इस अवसर पर जेएमएम कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. इस दौरान झामुमो अस्थाई कार्यालय शिकारीपाड़ा चौक से सिदो कान्हु प्रतिमा स्थल एवं पुनः पेट्रोल पंप शिकारीपाड़ा के आस पास के क्षेत्र में मिठाई बांट कर जश्न मनाया. केन्द्रीय समिति सदस्य आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि नलिन सोरेन झामुमो के वरिष्ठ नेता हैं. वें दुमका लोकसभा क्षेत्र के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने गए और अब दुमका लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना सांसद चुना है. उन्होंने कहा कि हम सभी को विश्वास है कि नलिन सोरेन क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम, अब्दुल अजीज, सचिव प्रभुनाथ हांसदा, मिलन शेख, हरमुज अंसारी, अख्तर हुसैन, संजोग सिंह, मातो मियां, शहनवाज अहमद, रुबिलाल, मुस्तफा मियां, शेर खान, चंदन सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

     

    जश्न जीत नलिन सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: चेकडैम में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत
    Next Article पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, इनका संरक्षण करें : उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    Latest Posts

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.