Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जेजेएमपी नक्सलियों ने बम लगाकर घर उड़ाने का किया प्रयास, गांव में दहशत  
    क्राइम

    जेजेएमपी नक्सलियों ने बम लगाकर घर उड़ाने का किया प्रयास, गांव में दहशत  

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : नक्सल मुक्त झारखंड बनाने के उद्देश्य से राज्य में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सल अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जवानों द्वारा नक्सलियों के छिपने की हर जगह को खंगाल जा रहा है. इस कार्रवाई से नक्सलियों के बीच भागदौड़ जैसी स्थिति बन गई है. नक्सलियों में डर और नफरत का माहौल व्याप्त हो गया है. इसी डर और नफरत के वजह से राज्य के सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली संगठन के सदस्य कभी आईईडी ब्लास्ट कर देते है तो कभी उनसे मुठभेड़ करने लगते हैं. इस मामले में राज्य के लातेहार जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है.

    दरअसल, लातेहार जिला के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार टांड में नक्सलियों ने दिनेश सिंह उर्फ दीना सिंह नाम के एक व्यक्ति के घर को बम से उड़ाने का प्रयास किया. इतना ही नहीं नक्सलियों ने पोस्टर चस्पा करके दिनेश सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी है. नक्सलियों द्वारा बम से घर को उड़ाने का प्रयास और जेजेएमपी नक्सलियों के पोस्टरबाजी द्वारा जान से मारने की धमकी की खबर के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. वहीं, जेजेएमपी नक्सलियों के नक्सियों द्वारा किए गए पोस्टरबाजी के बाद भुक्तभोगी दिनेश सिंह ने कहा है कि मुझे डर है कि कभी भी मेरी हत्या हो सकती है.

    बताया गया कि दिनेश सिंह को चौक या बाजार में 15 दिन के भीतर गोली मारने की धमकी दी गई है. पोस्टर में लिखा गया है कि तुमको मारने के लिए मेरा आदमी ही काफी है. इस पोस्टरबाजी के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बम और तार को अपने कब्जे में ले लिया. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

     

     

    Jharkhand news johar live news latehar naxal panic Posterity जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज दहशत नक्सल पोस्टरबाजी लातेहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED के चौथे समन पर भी नहीं पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल
    Next Article डबल मर्डर से दहला देवघर : मां-बेटे की गला दबाकर हत्या, लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.