Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सीरिया में आतंकियों के बच्चे पैदा करने गई थी जिहादी दुल्हन, इंटरव्यू में बोली-मर जाऊंगी, लेकिन वहां कभी नहीं जाऊंगी
    Uncategorized

    सीरिया में आतंकियों के बच्चे पैदा करने गई थी जिहादी दुल्हन, इंटरव्यू में बोली-मर जाऊंगी, लेकिन वहां कभी नहीं जाऊंगी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लंदन. आपको वो ब्रिटिश नाबालिग तो याद होगी, जो सिर्फ 15 साल की उम्र में ब्रिटेन से भागकर सीरिया चली गई थी और वहां आतंकी से शादी कर ली थी. जिसे बाद में जिहादी की दुल्हन पर तौर पूरी दुनिया ने जाना था.

    शमीमा बेगम अब अपने किए पर पछता रही है और अपने देश से माफी मांग कर वापस घर लौटना चाहती है. उसने टीवी इंटरव्यू में आकर कहा कि वह अब आतंकियों (Terrorist) के पास जाने की जगह मरना पसंद करेगी. साथ ही उसने ब्रिटेन के लोगों से माफी मांगते हुए इस बार आतंक के खिलाफ लड़ने की कसम भी खाई है.

    कौन है शमीमा बेगम, जो बाद में जिहादी दुल्हन बनी?
    शमीमा बेगम पूर्वी लंदन की तीन स्कूल गर्ल में से एक थी, जो 2015 में सीरिया भाग गई थी. उसने बताया था कि उसने नीदरलैंड के एक आईएस आतंकी से शादी कर ली है और उससे उसे 3 बच्चे हुए थे, जो बाद में मर गए. अब वह 22 साल की हो चुकी है और सीरिया में रिफ्यूजी कैम्प में जीवन बिता रही है और वापस लंदन लौटना चाहती है. हालांकि ब्रिटिश सरकार न उसकी नागरिकता खत्म कर दी थी.

    शौहर की मौत के बाद याद आया अपना मुल्क
    आईएसआईएस आतंकियों ने 2015 में सीरिया और इराक पर कब्जा कर लिया था और निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया था. इसके बाद अमेरिका, रूस समेत कई देशों ने आतंकियों के खिलाफ सीरिया-इराक में अभियान शुरू किया और बड़ी संख्या में आतंकियों का सफाया किया. मरने वालों में शमीमा का शौहर भी था. पति की मौत के बाद शमीमा ब्रिटेन लौटने की कोशिश की, लेकिन उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया. उसने बताया कि जिहादियों ने उसे कच्ची उम्र में बहका दिया था. जिसकी वजह से उसने ब्रिटेन छोड़ने का फैसला कर लिया. अब उसे वापस आने का मौका मिलना चाहिए.

    कभी हिजाब में रहती थी, अब बदल गया पहनावा
    शो में जिहादी की दुल्हन काले रंग की नाइके बेसबॉल टोपी, ग्रे वेस्ट टॉप और लिपस्टिक लगाए हुए खुले बालों में बात करते हुए नजर आई. उसका लुक इस बार पिछले इंटरव्यू की तुलना में बिल्कुल अलग था, जिसमें वह हिजाब और बगैर मेकअप के नजर आती थी.


    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाइगर 3 की शूटिंग छोड़ शॉपिंग करने निकलीं कैटरीना कैफ, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
    Next Article विश्वकर्मा पूजा : रिम्स पहुंची पैथोलॉजी के दर्जनों उपकरण, सस्ती दर पर मरीजों की हो सकेगी जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.