झाविमो का नारा, समृद्ध और स्वच्छ झारखण्ड हमारा : बाबूलाल मरांडी

JoharLive Team

रांची : धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में बुधवार को हुए झाविमो के जनादेश समागम में हुए गंदगी को गुरुवार सुबह 7 बजे झाविमो अध्य्क्ष बाबूलाल मरांडी खुद प्रभात तारा मैदान पहुच कर हाथ में झाड़ू लिए मैदान की साफ सफाई में लग गए करीब 2 घंटे सफाई करबे के बाद श्री मरांडी ने कहा की झाविमो का शुरू से सुध समृद्ध और स्वच्छ झारखंड बनाने का नारा रह है। इसके साथ मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ,सचिव सरोज सिंह, संतोष कुमार, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी तौहीद आलम, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा यादव, सुनील गुप्ता, प्रभु दयाल बड़ाईक, संजय टोप्पो, सूरज टोप्पो, जितेंद्र कुमार रिंकू राहुल सहदेव मुन्ना बड़ाईक, निशान तिवारी ,जीवेश सोलंकी ऐनुल हक ,मुरारी पांडे, बालकु उरांव , भन्नु तिर्की, प्रेम साही मुंडा और सैकड़ो की संख्या में झाविमो कार्यकर्ता मौजूद थे।