Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विस चुनावः कांग्रेस+ 42 सीटों के साथ बहुमत की ओर, भाजपा 28 सीटों पर आगे
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विस चुनावः कांग्रेस+ 42 सीटों के साथ बहुमत की ओर, भाजपा 28 सीटों पर आगे

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2019Updated:December 23, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • -रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो आगे चल रहे हैं
    • -हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से आगे

    रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। शुरू में पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। अभी तक 71 सीटों की रुझानों में भाजपा को 28, विपक्षी गठबंधन (झामुमो, कांग्रेस और राजद) की 42, जेवीएम 04 और आजसू 06 सीटों पर आगे चल रही है। जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास, धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी, दुमका से झामुमो के हेमंत सोरेन, सिल्ली से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित भाजपा 23 सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा राजमहल से भाजपा के अनंत ओझा, डालटनगंज से भाजपा के आलोक चौरसिया ने भी बढ़त बढ़ा रखी है तथा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस छो़ड़कर भाजपा में शामिल हुए मनोज यादव पीछे चल रहे हैं।

    • 12:00 PM कांग्रेस+ 42 और भाजपा 28 सीटों पर आगे
    • 11:59 AM कांग्रेस+ 41 और भाजपा 28 सीटों पर आगे
    • 11:52 AM कांग्रेस+ 40 और भाजपा 29 सीटों पर आगे
    • 11:39 AM कांग्रेस+ 39 और भाजपा 30 सीटों पर आगे
    • 11:37 AM लोहरदगा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव आगे, भाजपा के सुखदेव भगत पीछे
    • 11:34 AM रांची में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हेमंत सोरेन के घर के बाहर जश्न
    • 11:33 AM कांग्रेस+ 41 और भाजपा 28 सीटों पर आगे
    • 11:22 AM डुमरी से झामुमो के जगन्नाथ महतो आगे
    • 11:15 AM भाजपा 29, कांग्रेस+ 41 सीटों पर आगे
    • 11:00 AM भाजपा 28, कांग्रेस+ 42 सीटों पर आगे

    उल्लेखनीय है कि आज 1,215 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। भाजपा जहां एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है, वहीं कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की नजर सत्ता पर दोबारा वापसी की है। मतगणना के मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं। तोरपा और चंदनकियारी में सबसे कम 13.13 राउंड की गिनती होगी और चतरा में सबसे अधिक 28 राउंड में, इसलिए सबसे पहले तोरपा और चंदनकियारी का परिणाम आने की उम्मीद है और सबसे बाद में चतरा की।

    चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना शुरू है। सभी जगहों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसके बाद कुछ जगहों पर ईवीएम के मतों की काउंटिंग भी शुरू हो चुकी है। मतगणना के दिन जिला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।Q

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह संग शादी करने की बतायी वजह
    Next Article दिल्ली : कपड़ा गोदाम में आग, नौ लोगों की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.