Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद बरामद किए शव, पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच पहले हुई थी हिंसक झड़प
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद बरामद किए शव, पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच पहले हुई थी हिंसक झड़प

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2020Updated:January 22, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/चाईबासा। चाइबासा जिले के सोनुवा अंतर्गत बुरुगुलीकेरा में पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद हत्या मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने अंदर जंगल से शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, आरोपियों की खोजबीन में पुलिस टीम अब जुट गई है। हालांकि, अभी भी दो ग्रामीण गायब है, जिसको पुलिस टीम खोज रही है।
    सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जिन लोगों का शव बरामद किया है, उसमें कुछ पीएलएफआई सदस्य है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस बारे में।पुष्टि नही कर रहे है।

    खूंटी मुख्यालय में घटना के बाद चल रहा है महत्वपूर्ण बैठक
    बताया जा रहा है कि 7 लोगों की हत्या के बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार की सुबह से खूंटी मुख्यालय में एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक चल रहा है। इसमें इंस्पेक्टर और दरोगा स्तर के भी पदाधिकारी है। यह बैठक खूंटी में दोबारा पथलगाडी समर्थक न पनपे , इसको लेकर दिशा-निर्देश दिया गया है। सीमावर्ती इलाके में भी पुलिस की चौकसी को बढ़ा दिया गया है।

    बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम
    पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच हुए हिंसक झड़प में सात लोगों के हत्या कि सूचना पुलिस को मंगलवार को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्‍थल के लिए रवाना हुई थी। लेकिन, नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से बुधवार को पहुंची। हालांकि, पुलिस ने साफ इन्‍कार किया है कि यह नक्‍सली घटना है।

    17 जनवरी से ही हुई थी घटना की शुरुआत
    मिली जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना क्षेत्र के बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा गांव में घूम घूम कर कुछ दस्तावेज मांग कर जमा करने का काम पिछले 10-12 दिनों से चल रहा था। इसी दौरान बीते 17 जनवरी को पत्थलगड़ी विरोधियों का पत्थलगड़ी समर्थकों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में कई पत्थलगड़ी समर्थक को चोट आई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात पत्थलगड़ी समर्थक और पत्थलगड़ी विरोधियों के बीच फिर से हिंसक झड़प हुई जिनमें पत्थलगड़ी समर्थकों के द्वारा पत्थलगड़ी के विरोधी 7 लोगों की हत्या कर दी गई।

    पत्थलगढ़ी समर्थकों ने रविवार को गाँव में ग्रामीणों के साथ बैठक की

    मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगढ़ी समर्थकों द्वारा रविवार को गाँव में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई थी। इस दौरान पत्थलगढ़ी समर्थकों ने पत्थलगढ़ी का विरोध करनेवाले उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों को पीटने लगे। जिसके बाद उनके परिजन डरकर वहां से भाग गए। जिसके बाद पत्थलगढ़ी समर्थकों ने उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों को उठाकर जंगल की ओर ले गए। रविवार को उनके घर वापस नहीं लौटने पर सोमवार को उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों के परिजन गुदड़ी थाना पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी कि मंगलवार दोपहर को पुलिस को उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों की हत्या कर उनका शव जंगल में फेंके जाने की सूचना मिली थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 22 जनवरी का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article आतंकियों से जुड़े हैं रेल टिकट दलाल, गिरिडीह के मुस्तफा समेत 24 गिरफ्तार, दुबई से सरगना कर रहा हैंडल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.