Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड राजनीतिक संकट : UPA का प्रतिनिधिमंडल राज्यापाल से मिला, राजनीतिक अस्थिरता को खत्म करने की मांग की
    झारखंड

    झारखंड राजनीतिक संकट : UPA का प्रतिनिधिमंडल राज्यापाल से मिला, राजनीतिक अस्थिरता को खत्म करने की मांग की

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: यूपीए का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल रमेश बैस से मिला. इस दौरान नेताओं ने राज्यपाल से वर्तमान राजनीतिक अस्थिरता को खत्म करने की मांग की. वहीं राज्यपाल ने उन्हें एक दो दिन में मामले का पटाक्षेप होने का आश्वासन दिया है. गुरुवार सुबह में यूपीए की ओर से राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया था. राज्यपाल ने दोपहर चार बजे उन्हें मिलने का समय दिया. दोपहर चार बजे यूपीए का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा.

    इस प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू, जेएमएम के राज्यसभा सांसद महुआ माजी, कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडे सामिल थे.राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन से बाहर निकले UPA नेताओं ने कहा कि जिस तरह से सूत्रों के हवाले से जो खबरे राजभवन को लेकर चल रही है उस पर रोक लगाई जाए. इस पर राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि राजभवन का कोई सूत्र नहीं है और जो खबरें चल रही हैं वह अप्रामाणिक हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे ने बताया कि जिस तरह से मीडिया में वर्तमान सरकार और ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले को लेकर खबर आ रही है और राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

    वैसे में राजभवन जल्द से मामले को स्पष्ट कर दें ताकि राज्य में विकास की गति तेज हो. इस उद्देश्य यूपीए प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का एक बयान मीडिया में आया है कि अभी तो महागठबंधन अपने विधायकों को रायपुर भेज दिया है परंतु तब क्या होगा जब वह राज्य वापस लौटेंगे.

    यह बयान यह बताता है बाबूलाल मरांडी और भारतीय जनता पार्टी के मन में क्या है. तकरीबन आधे घंटे तक राजभवन में यूपीए के नेता रहे. फिर राज्यपाल से मिलकर यूपीए का प्रतिनिधिमंडल राजभवन से बाहर निकला. राजभवन से बाहर आने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यूपीए प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस से वर्तमान राजनीतिक अस्थिरता को समाप्त करने की मांग की है. इसपर राज्यपाल ने उन्हें कहा कि वह पूरे मामले पर कानूनी सलाह ले रहे हैं और एक दो दिनों में इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत कैबिनेट में 25 प्रस्तावों में लगी मुहर, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की भी मंजूरी दी
    Next Article देवघर : वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.