24 DSP को मिला IPS में प्रमोशन, सरोजिनी लकड़ा समेत इनको मिला झारखंड कैडर, अधिसूचना जारी

रांची/नई दिल्ली : झारखंड पुलिस को 24 प्रोन्नत आईपीएस अधिकारी मिल गए हैं। जिसकी अधिसूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी कर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 9 के उप-नियम (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के विनियम 9 के उप-विनियम (1) के साथ पठित, राष्ट्रपति, चयन सूची वर्ष 2017, 2019 और 2020 के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों पर भारतीय पुलिस सेवा में झारखंड पुलिस सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को नियुक्त करते हैं। उन्हें नियम 5 के उप नियम (1) के तहत झारखंड कैडर में आवंटित करते हैं। भारतीय पुलिस सेवा (कैडर) नियम, 1954।

इन अधिकारियों को मिला प्रोन्नति का लाभ

सरोजनी लकड़ा, अमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय, विजय आशीष कुजूर, दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेश नैथानी, अजय कुमार – 1, आरिफ एकराम, Dr. विमल कुमार, मनीष टोप्पो, डा. कैलाश करमाली, पीतांबर सिंह खेरवार।