रांची से 27 कैंडिडेट्स के नामांकन पत्र स्वीकृत, 9 तक नाम ले सकते है वापस, उसी दिन मिलेगा चुनाव चिन्ह

रांची: रांची संसदीय क्षेत्र के लिए स्क्रूटनी की प्रक्रिया आज 7 मई को संपन्न हो गयी. समाहरणालय ब्लॉक-ए में कैंडिडेट्स एवं उनके प्रस्तावकों की उपस्थिति में 8-रांची संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने 33 कैंडिडेट्स के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी. उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र राजेश्वरनाथ आलोक, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 63-रांची विधानसभा क्षेत्र उत्कर्ष कुमार व संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे. सभी 33 कैंडिडेट्स के नाम-निर्देशन पत्र की स्क्रूटनी में 27 कैंडिडेट्स के नामांकन सही पाये गये. 9 मई 2024 को अपराह्न 3 बजे तक तक कैंडिडेट नाम वापस ले सकते हैं. 9 मई को ही 4 बजे से कैंडिडेट्स को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे.

ये है रांची के कैंडिडेट्स

  1. मिंटू पासवान, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट).
  2. रामहरि गोप, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया.
  3. अरशद अयूब, निर्दलीय.
  4. पंकज कुमार रवि, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक).
  5. संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी.
  6. हरिनाथ साहू, लोक अधिकार पार्टी.
  7. अंजनी पांडे, आदिवासी किसान मजदूर पार्टी.
  8. धनंजय कुमार भगत, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल.
  9. मनोरंजन भट्टाचार्य, निर्दलीय.
  10. मनोज कुमार, बहुजन समाज पार्टी.
  11. निपु सिंह, राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी.
  12. धर्मेंद्र तिवारी, भारतीय जनतंत्र मोर्चा.
  13. बिरेंद्र नाथ मांझी, अबुआ झारखंड पार्टी.
  14. देवेंद्र नाथ महतो, निर्दलीय.
  15. प्रवीण कच्छप, सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी.
  16. कामेश्वर प्रसाद साव, निर्दलीय.
  17. सर्वेश्वरी साहू, एकल सनातन भारत दल.
  18. सोमा सिंह, जय महाभारत पार्टी.
  19. यशस्विनी सहाय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस.
  20. श्याम बिहारी प्रजापति, भागीदारी पार्टी.
  21. विनोद उरांव, बहुजन मुक्ति पार्टी
  22. रंजना गिरि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)
  23. प्रबीण चन्द्र महतो, निर्दलीय
  24. ऐनुल अंसारी, निर्दलीय.
  25. संतोष कुमार जायसवाल, निर्दलीय.
  26. हेमंती देवी, समता पार्टी
  27. कोलेश्वर महतो, निर्दलीय

इन प्रत्याशियों के नामांकन में त्रुटि

  1. संदीप उरांव, निर्दलीय.
  2. संजय कुमार महतो, निर्दलीय.
  3. अमरेंद्र कुमार, झारखंड जनक्रांति मोर्चा.
  4. प्रेमनाथ बड़ाईक, निर्दलीय.
  5. मंजू देवी, निर्दलीय.
  6. सुशील कुमार, स्वराज एकता पार्टी.