Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»ICU-CCU में सुधार की राह पर झारखंड, सरकारी अस्पतालों में निजी जैसी सुविधा की तैयारी
    झारखंड

    ICU-CCU में सुधार की राह पर झारखंड, सरकारी अस्पतालों में निजी जैसी सुविधा की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2025Updated:November 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ICU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार सरकारी और निजी अस्पतालों में ICU और CCU की व्यवस्था को सुधारने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाने की कोशिश में है। इस दिशा में SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) फॉर क्रिटिकल केयर यूनिट्स पर रांची में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निदेशक शशि प्रकाश झा, सभी जिले के सिविल सर्जन, सदर अस्पतालों के उपाधीक्षक, रिम्स, आइजीआइएमएस, बीएचयू और एम्स भोपाल के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए। उन्होंने ICU और CCU के मानक और सुधारों पर चर्चा की और बताया कि कैसे बेहतर व्यवस्थाओं से मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रिम्स ट्रॉमा विभाग के HOD डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने SOP तैयार किया है, जिस पर आज विशेषज्ञों ने सुझाव दिए।

    मरीज को स्टेबल करके रेफर करने पर जोर

    डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को सुनिश्चित करना होगा कि मरीजों को पहले उनके जिले में इलाज देकर स्टेबल किया जाए, फिर उन्हें उच्च संस्थानों में रेफर किया जाए। इससे मरीजों की जान बचाई जा सकेगी, खासकर गढ़वा, साहिबगंज जैसे दूरदराज जिलों में।

    सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर होंगी

    शशि प्रकाश झा ने बताया कि सरकार की कोशिश है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों से बेहतर क्रिटिकल केयर सुविधा हो। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत ICU और CCU सुविधाएं मिलें। इसके लिए 207 नई एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया और 150 अस्पताल मैनेजर नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

    उन्होंने कहा कि रांची सदर अस्पताल की तर्ज पर अन्य जिला अस्पतालों में आयुष्मान भारत के तहत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों के डॉक्टर भी रखे जाएंगे।

    Also Read : गुवा डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Efforts to improve ICU-CCU facilities in Jharkhand intensified experts discussed SOPs SOP पर विशेषज्ञों ने चर्चा की झारखंड में ICU-CCU व्यवस्था सुधारने के प्रयास तेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुवा डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article घाटशिला उपचुनाव की तैयारी तेज, माइक्रो ऑब्जर्वर का पहला रेंडमाइजेशन संपन्न

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.