Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुवा डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    गुवा डकैती कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read20
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना क्षेत्र में हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल मास्टरमाइंड सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरप्तार आरोपियों को नाम संजीव मिश्रा, राज कुमार बैश्रों, पिंटू कुमार बारीक, दीपक महतो और रामाशंकर गुप्ता बताये गये। इन लोगों के पास से बीस हजार रुपये कैश, दो कार, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी बरामद की गई है। इस बाता का खुलासा चाईबासा के एसडीपीओ अजय केरकट्टा ने किया है।

    एसडीपीओ अजय केरकट्टा ने मीडिया को बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर पर फुटबॉल मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के दमपर डकैती की थी। अपराधियों ने घर से करीब ढाई लाख रुपये नगद, सोने की चेन और ब्रेसलेट लूट लिए थे। घटना के बाद गुवा (बड़ाजामदा ओपी) कांड संख्या 45/25 विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। डकैतों को दबोचने के लिए चाईबासा पुलिस कप्तान अमित रेणु के निर्देश पर एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर छापामारी कर पांच अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से डकैती में लूटी गई रकम का 20 हजार रुपये, एक बलेनो कार, एक स्विफ्ट कार, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी बरामद की गई।

    मास्टरमाइंड निकला जमशेदपुर का संजीव मिश्रा

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस डकैती का मास्टरमाइंड जमशेदपुर का रहने वाला संजीव मिश्रा है। वह पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसी ने गैंग बनाकर पूरी रेकी की और वारदात को अंजाम दिया। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं।

    गुवा

    Also Read : डिप्टी CM पर हमला मामला : CEC ने सख्त कार्रवाई का DGP को दिया निर्देश

    five accused including mastermind arrested by police Guwa robbery case solved गुवा डकैती कांड का खुलासा मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला विश्वकप विजेता टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, हरमनप्रीत ने भेंट की टीम जर्सी
    Next Article ICU-CCU में सुधार की राह पर झारखंड, सरकारी अस्पतालों में निजी जैसी सुविधा की तैयारी

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.