झारखंड सरकार ने की पथ निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, मुख्य अभियंता से लेकर सहायक अभियंता तक का तबादला

रांची: झारखंड सरकार ने पथ निर्माण विभाग में कार्यरत कई इंजीनियर्स का तबादले कर दिया है. पथ निर्माण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में प्रभारी मुख्य अभियंता से लेकर सहायक अभियंता तक का तबादला किया गया है. इसके अलावे सरकार ने भवन निर्माण विभाग में कार्यरत दर्जनों अभियंताओं का भी ट्रांसफर कर दिया है.

  • नरेंद्र प्रसाद शर्मा संप्रति प्रभारी मुख्य अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ उपभाग झारखंड रांची बने प्रभारी मुख्य अभियंता झारखंड राज्य आवास बोर्ड
  • अरविंद पांडे संप्रति प्रभारी मुख्य अभियंता केंद्रीय निरूपण संगठन पथ निर्माण विभाग झारखंड रांची बने प्रभारी मुख्य अभियंता पथ निर्माण विभाग झारखंड रांची
  • राजेश कुमार सिंह संप्रति मुख्य अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग के सचिव बने प्रभारी मुख्य अभियंता केंद्रीय निरूपण संगठन पथ निर्माण विभाग झारखंड रांची
  • वाहिद कमर फरीदी संप्रति अधीक्षण अभियंता अग्रिम योजना अंचल पथ निर्माण विभाग रांची बने प्रभारी मुख्य अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग झारखंड रांची
  • अविनाश कुमार दीपक संप्रति मुख्य अभियंता सचिव केंद्रीय निरूपण संगठन पथ निर्माण विभाग रांची को सदस्य तकनीकी झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार रांची का अतिरिक्त प्रभार
  • राघवेंद्र कुमार संप्रति अधीक्षण अभियंता गुण नियंत्रण निदेशालय पथ निर्माण विभाग रांची को अतिरिक्त प्रभार अधीक्षण अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ अंचल चाईबासा
  • अखिलेश कुमार बने प्रभारी अधीक्षण अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ अंचल दुमका
  • उपेंद्र प्रसाद सिंह संप्रति कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल मेदिनीनगर को कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल डालटेनगंज का मिला अतिरिक्त प्रभार
  • अरुण कुमार बने प्रभारी कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल पाकुड़

    भवन निर्माण विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग
  • दिनेश कुमार अधीक्षण अभियंता छोटानागपुर अंचल बने प्रभारी अभियंता प्रमुख भवन निर्माण विभाग झारखंड रांची
  • सुशील कुमार हांसदा कार्यपालक अभियंता 01 बने प्रभारी अधीक्षण अभियंता भवन अंचल संख्या दो रांची
  • पंकज कुमार कार्यपालक अभियंता बने प्रभारी अधीक्षण अभियंता भवन अंचल दुमका
  • मनोज कुमार महली बने प्रभारी अधीक्षण अभियंता अनुश्रवण मूल्यांकन सह क्रय रांची
  • विनोद राम कार्यपालक अभियंता बने प्रभारी अधीक्षण अभियंता छोटानागपुर अंचल रांची
  • मनोज कुमार हांसदा बने कार्यपालक अभियंता विशेष कार्य प्रमंडल रांची