Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार ने केंद्र पर बोला हमला, बकाया मिले तो राज्य सरकार वृद्धा पेंशन देगी ढाई हजार
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने केंद्र पर बोला हमला, बकाया मिले तो राज्य सरकार वृद्धा पेंशन देगी ढाई हजार

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2023Updated:December 12, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अपना बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ की मांग की. कहा कि केंद्र सरकार अगर पैसा राज्य सरकार को दे देती है तो झारखंड सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जायेगा. साथ ही वृद्धों को एक हजार से पेंशन बढ़ाकर ढाई हजार रुपये पेंशन दिया जाएगा. उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो के चास स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनाबाद में आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कही.

    वहीं मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के कुल 168 करोड़ 21 लाख 88 हजार रूपये की योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया. लाभुकों के बीच 321 करोड़ 56 लाख 79 हजार रुपये की परिसम्मति का वितरण किए. उन्होंने कहा कि 200 किलो मीटर लंबी सड़क और 850 किलोमीटर ग्रामीण सड़क योजना की स्वीकृति दी है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेशानुसार विगत 24 नवंबर से राज्य के गांवों में शिविर लगाये जा रहे हैं, शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले ही मैने कहा था यदि सरकार बनेगी तो सरकार दिल्ली, रांची से नहीं बल्कि गांवों से चलेगा, आज यह सपना साकार हुआ. कोरोना के कारण हमलोग घरों में कैद रहे लेकिन जैसे ही कोरोना खत्म हुआ, वैसे ही आपके अधिकार को हम लोगों ने देने का काम किया.  कहा कि पहली बार हमें 50 लाख आवेदन मिला. दूसरी बार 55 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, दोनो शिविरो के करोड़ों आवेदन प्राप्त हुए तो होश उड़ गए, ऐसे में साफ समझ में आया कि पिछले सरकार ने कोई काम नहीं किया. इस राज्य की जनता पिछड़ेपन का दर्द झेला लेकिन हमने दर्द समझा.

    राज्य के सभी दिव्यांगो को पेंशन मिलेगा. मैने पेंशन का कानून बनाया है, पहले 15 लाख लोगों को पेंशन मिल रहा था मेरी सरकार ढाई सालों में 37 लाख लोगो को पेंशन दिया. हमारे विरोधी ने किसानों को 8 लाख केसीसी दिया, मेरी सरकार तीन वर्षो में 23 लाख केसीसी दिया. उन्होंने कहा कि तीन सालों में ऐतिहासिक विकास हुआ है. राज्य के 80 फीसदी आबादी गांव में रहती है, मैंने कोरोना काल में मजदूरों को गांव गांव तक पहुंचाया, इस दौरान हमारे दो-दो मंत्रियों ने अपनी जानें गवाई.उन्होंने कहा कि पूर्वती सरकारों ने राज्य की बदतर हालात हो गए. मैंने 8 लाख बच्चियों को साइकिल योजना से जोड़ी,बेटियो को पढ़ाने के लिए सरकार उसकी खर्च उठाएगी. चूंकि आने वाले समय में शिक्षित राज्य बनाना हमारी प्राथमिकता है. कहा कि 60 हजार से अनुदान को बढ़ाकर 1 लाख किया जाएगा, इससे भी अधिक राशि उपलब्ध कराने के लिए सरकार गुरुजी क्रेडिट कार्ड दे रही है. सरकार को पैसा तब तक लौटना नहींं होगा जबतक नौकरी लग न जाय.

    राज्य के किसानों को स्वलंबन बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है,किसानों को भैंस भी दिया जा रहा है. यदि मवेशी की मौत होती है तो पैसा माफ किया जाएगा.उन्होंने कहा कि पिछले सरकार ने 11लाख लोगों के राशनकार्ड को निरस्त किया लेकिन मेरी सरकार 20 लाख लोगो को हरा कार्ड दिया.अब राशन के साथ साथ दाल भी मुफ्त में मिलेगा. विपक्ष का चश्मा गलत है, इसलिए मेरी सरकार राज्य के जनता की चिंता करती है. मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सबके लिए नीतियां बन रही हैं,नियुक्तियां भी होंगी, विभाग में रिक्तियां खंगाली जा रही है. जब हमने कानून बनाना शुरू किया तो विपक्ष बाधा उत्पन्न किया. 1932 को आधार बनाकर नीतियां बनाई लेकिन बागी तेवर वाले चतुर लोग कोर्ट में चले गए लेकिन हम हार मानेवाले नहीं है.

    इसे भी पढ़ें: नहीं बन रहा बर्थ सर्टिफिकेट, पानी की भी है दिक्कत, आन स्पॉट 85 आवेदनों का निबटारा

     

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं बन रहा बर्थ सर्टिफिकेट, पानी की भी है दिक्कत, आन स्पॉट 85 आवेदनों का निबटारा
    Next Article दो तत्कालीन पेशकारों के खिलाफ डीसी ने दी अभियोजन की स्वीकृति

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Latest Posts

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.