Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Jharkhand Election 2024 : दूसरे चरण में 124 उम्मीदवार करोड़पति, सबसे ज्यादा 403 करोड़ वाले सपा प्रत्याशी को जानिए
    जोहार ब्रेकिंग

    Jharkhand Election 2024 : दूसरे चरण में 124 उम्मीदवार करोड़पति, सबसे ज्यादा 403 करोड़ वाले सपा प्रत्याशी को जानिए

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2024No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jharkhand Election 2024 ADR Report : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है. सभी दलों ने पूरा जोर लगाया है.  इसी क्रम में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिमार्म्स (ADR) ने उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास, उनकी संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी दी गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरे चरण में खड़े हो रहे 528 उम्मीदवारों में से 28% पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 24% करोड़पति हैं. वहीं, 124 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इनमें सबसे ज्यादा संपत्ति पाकुड़ से सपा उम्मीदवार अकील अख्तर के पास 402.99 करोड़ की है.

    आखिरी दिन सबने लगाया जोर, 20 को वोट

    झारखंड में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. राज्य में 38 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में कुल 528 उम्मीदवार मैदान में हैं. एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में 522 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 148 उम्मीदवारों (28%) ने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात स्वीकार की है. इनमें से 122 उम्मीदवारों (23%) पर तो गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

    आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की खुली पोल

    एडीआर की रिपोर्ट में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए टिकटों में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की संख्या का भी खुलासा किया गया है. भाजपा ने 32 उम्मीदवार खड़े किए हैं, जिनमें से 14 (44%) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. बसपा के 24 उम्मीदवारों में से 8 (33%), झामुमो के 20 उम्मीदवारों में से 5 (25%), कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों में से 5 (42%), आजसू पार्टी के 6 उम्मीदवारों में से 4 (67%) और राजद के 2 उम्मीदवारों में से 2 (100%) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

    गंभीर अपराध के भी मामले

    गंभीर आपराधिक मामलों की बात करें तो भाजपा के 32 उम्मीदवारों में से 12 (38%), बसपा के 24 उम्मीदवारों में से 5 (21%), झामुमो के 20 उम्मीदवारों में से 5 (25%), कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों में से 4 (33%), आजसू के 6 उम्मीदवारों में से 4 (67%) और राजद के 2 उम्मीदवारों में से 2 (100%) पर ऐसे मामले दर्ज हैं.

    महिलाओं के खिलाफ भी अपराध

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 12 उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामले घोषित किए हैं. 3 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या (पुरानी आईपीसी धारा-302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं जबकि 34 उम्मीदवारों ने हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307 और बीएनएस धारा 109) से संबंधित मामले घोषित किए हैं.

    522 में से 124 उम्मीदवार करोड़पति

    एडीआर की रिपोर्ट में उम्मीदवारों की संपत्ति का भी ब्योरा दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे चरण के 522 उम्मीदवारों में से 124 (24%) करोड़पति हैं. इन उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.53 करोड़ रुपये है. 38 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक घोषित की है. 42 उम्मीदवारों के पास 2 से 5 करोड़ रुपये के बीच की संपत्ति है. 130 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 50 लाख से 2 करोड़ रुपये के बीच घोषित की है, जबकि 176 उम्मीदवारों की संपत्ति 10 लाख से 50 लाख रुपये के बीच है. 136 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 10 लाख रुपये से कम घोषित की है.

    किस पार्टी के कितने करोड़पति प्रत्याशी

    राजनीतिक दलों के हिसाब से देखें तो भाजपा के 32 उम्मीदवारों में से 23 (72%) करोड़पति हैं. झामुमो के 20 उम्मीदवारों में से 18 (90%), कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों में से 10 (83%), आजसू पार्टी के 6 उम्मीदवारों में से 5 (83%), बसपा के 24 उम्मीदवारों में से 4 (17%) और राजद के 2 उम्मीदवारों में से 2 (100%) करोड़पति हैं.

    सपा के अकील अख्तर हैं सबसे अधिक अमीर

    दूसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के अकील अख्तर हैं. अख्तर पाकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सपा नेता की कुल संपत्ति 402.99 करोड़ रुपये है, जिसमें 0.99 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 402 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. दूसरे नंबर पर गिरिडीह जिले की धनवार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन राय हैं, जिनकी संपत्ति 137 करोड़ रुपए है. वहीं, धनवार सीट से ही चुनाव लड़ रहे मोहम्मद दानिश तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. आजाद समाज पार्टी (कांशी) के प्रत्याशी दानिश की कुल संपत्ति 32 करोड़ रुपये है. एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण के 522 उम्मीदवरों में से 124 करोड़पति उम्मीदवार हैं.

    47 परसेंट 5वीं से 12वीं तक पास

    एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में उम्मीदवारों की शिक्षा का विवरण भी दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, 247 (47%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 234 (45%) उम्मीदवारों ने खुद को स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा प्राप्त बताया है. 6 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं. 34 उम्मीदवारों ने खुद को केवल साक्षर और 1 उम्मीदवार ने खुद को निरक्षर घोषित किया है.

    12%  उम्मीदवार 60 प्लस

    रिपोर्ट में उम्मीदवारों की आयु का ब्योरा भी शामिल है. 220 (42%) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि 238 (46%) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच बताई है. 64 (12%) उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है.

    Also Read: नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति अहमद टीनुबु ने कही ये बड़ी बात

    ADR Report Age Age of Candidates AJSU Party Assembly Election Assets Assets of Candidates Attempt to Murder Bjp BSP candidates Congress Corruption Crimes against Women criminal cases Crorepati education Education of Candidates Election Affidavit election candidates election statistics Jharkhand Assembly Jharkhand Assembly Election Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Assembly Election Announcement Jharkhand Assembly Election Latest News Jharkhand Assembly Election Live Jharkhand Assembly Election News Jharkhand Assembly Election Today News Jharkhand Assembly Election Update Jharkhand Election Jharkhand Election 2024 Jmm murder Political Party Rjd Samajwadi Party Serious Crimes आजसू पार्टी आपराधिक मामले आयु उम्मीदवार उम्मीदवारों की आयु उम्मीदवारों की शिक्षा उम्मीदवारों की संपत्ति एडीआर रिपोर्ट करोड़पति कांग्रेस गंभीर अपराध चुनावी आंकड़े चुनावी उम्मीदवार चुनावी हलफनामा झामुमो झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा झारखंड विधानसभा चुनाव खबर झारखंड विधानसभा चुनाव टूडे न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव लाइव झारखंड विधानसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज बसपा भाजपा भ्रष्टाचार महिला अपराध राजद राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव शिक्षा संपत्ति समाजवादी पार्टी हत्या हत्या का प्रयास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति अहमद टीनुबु ने कही ये बड़ी बात
    Next Article झामुमो-कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग का संज्ञान, बीजेपी को सोशल मीडिया से तुरंत पोस्ट हटाने के निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.