Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नहीं रहे पूर्व मंत्री और विधायक छत्रुराम महतो, पैतृक गांव गागी में आज अंतिम संस्कार
    जोहार ब्रेकिंग

    नहीं रहे पूर्व मंत्री और विधायक छत्रुराम महतो, पैतृक गांव गागी में आज अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chhatruram Mahto : झारखंड के गोमिया और जरीडीह विधानसभा क्षेत्रों से पांच बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और गोमिया की राजनीति के स्तम्भ छत्रुराम महतो (87 वर्ष) का रविवार 17 नवंबर की रात रांची के मेडिका अस्पताल में निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और 7 नवम्बर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.

    बड़े बेटे प्रह्लाद महतो ने दी जानकारी

    छत्रुराम महतो के निधन की जानकारी उनके बड़े पुत्र और जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो ने दी. उन्होंने बताया कि उनके पिता एक भरे-पूरे परिवार के साथ अपनी अंतिम यात्रा पर निकल गए हैं और सोमवार को उनके पैतृक गांव गागी में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

    छत्रुराम महतो का राजनीतिक करियर

    राजनीतिक करियर की बात करें तो छत्रुराम महतो ने कुल 11 बार विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें से पांच बार वे विधायक चुने गए. उन्होंने 1967 और 1969 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में, 1977 में जनसंघ के टिकट पर और बाद में 1980 से 2005 तक भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा. 2009 में उन्होंने झामुमो के टिकट पर भी चुनाव में किस्मत आजमाई.

    बिहार सरकार में मंत्री रहे

    उन्होंने अविभाजित बिहार सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया था और झारखंड सरकार में कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी राजनीतिक यात्रा और क्षेत्र के प्रति उनकी सेवा के कारण उन्हें ‘गोमिया का पितामह’ कहा जाता था.

    Also Read: धनवार में बाबूलाल के खिलाफ ताल ठोंकने वाले निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय भाजपा में शामिल, अमित शाह ने दिलाई सदस्यता

    Agricultural Marketing Board bihar government Bjp Chhatruram Mahato death Former Minister Gagi Gomia Independent Candidate Jan Sangh Jaridih jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Jmm Johar Live last rites Medica Hospital Minister of State for Finance Mla Patriarch of Gomia political career Prahlad Mahato ranchi Today News अंतिम संस्कार कृषि विपणन बोर्ड गागी गोमिया गोमिया का पितामह छत्रुराम महतो जनसंघ जरीडीह जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज निधन पूर्व मंत्री प्रह्लाद महतो बिहार सरकार भाजपा मेडिका अस्पताल रांची राजनीतिक करियर वित्त राज्य मंत्री विधायक स्वतंत्र उम्मीदवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 November 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति अहमद टीनुबु ने कही ये बड़ी बात

    Related Posts

    क्राइम

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा

    September 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : पुलिस अधिकारी के बयान पर आधारित रिपोर्टिंग के लिए रिपोर्टर दोषी नहीं

    September 10, 2026
    Latest Posts

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026

    झारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    एक ही मकान में 54 मतदाता, सूची में हिंदू-मुस्लिम और आदिवासी नाम शामिल होने का भाजपा ने किया दावा

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.