Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : कोरोना वारियर्स पुलिस लॉकडाउन को लेकर मुस्तैद, सड़कों पर लगातार लगा रहे हैं गश्त
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कोरोना वारियर्स पुलिस लॉकडाउन को लेकर मुस्तैद, सड़कों पर लगातार लगा रहे हैं गश्त

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2020Updated:April 13, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • जरूरतमंद और गरीब लोगों को करा रही है भोजन

    रांची। कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन है। इस महामारी से आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना वारियर्स पुलिस चौबीस घंटे सड़कों पर तैनात है। पुलिस इस घड़ी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लॉकडाउन में इनकी जरूरत और जिम्मेवारी काफी बढ़ गयी है।

    झारखंड में रविवार को दूसरी और राजधानी रांची में पहली मौत के बाद पुलिस ने लॉक डाउन में सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को रांची में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सड़कों पर निकलने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बिना हेलमेट और ट्रिपल राइट चलने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। पुलिसकर्मी लोगों को बेवजह घरों से निकलने से मना कर रहे हैं। साथ ही जरूरी काम के लिए बाहर निकलने वालों को मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं।

    रांची के कई चौक चौराहों पर पुलिसकर्मियों ने कई वाहन मालिकों से जुर्माना वसूल किया। ऑनलाइन फोटो खींचकर जुर्माना की राशि वसूल की जा रही है। साथ ही बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों को फटकार लगाकर घरों में भेजा जा रहा है।

    वहीं रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पर अब लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते नजर नहीं आए। हमेशा की तरह सुबह सब्जी खरीदारी के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते देखे गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सब्जी खरीदारी करने की हिदायत दी।

    सुबह से ही पुलिसकर्मी बाजारों और सड़कों पर लगातार गश्त लगा रहे हैं। इधर रांची के हिंदपीढ़ी में सभी एंट्री प्वाइंट पर यह कोरोना कंटेनमेंट जोन हैं का बोर्ड जिला प्रशासन ने लगा दिया है ।इसके तहत दूसरे क्षेत्र के लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है । हिंदपीढ़ी पूरी तरह से सील है।

    • लोगों को भोजन करा रही है पुलिस

    रांची में पुलिस लगातार जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन करा रही है। सभी थानों में सामुदायिक रसोई केंद्र में खाना बनाकर लोगों को भोजन कराया जा रहा है। वहीं सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक लोग भी जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन करा रहे हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच चावल, आटा, आलू, दाल सहित अन्य सामान का वितरण भी कर रहे हैं। पुलिस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों पर भोजन का पैकेट बनाकर बांटा जा रहा है।

    • लोग कर रहे हैं मोहल्लों को सील

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोग अपने अपने मोहल्ले को भी सील कर रहे हैं। बांस बल्ली से मोहल्ले के रास्ते को घेरकर बाहर से मोहल्ले में आने वाले लोगों पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही मोहल्ले के लोगों को भी बिना मतलब के बाहर जाने पर पाबंदी लगाई गई है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में अबतक कोरोना से 90 चिकित्साकर्मी संक्रमित
    Next Article 18 घंटे बाद दो गज जमीन नसीब हुई कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति को, हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.