Ranchi : झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने जयपुर में छापेमारी कर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले योगेश सिंह सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रांची के एक व्यक्ति को ईडी का नाम लेकर डराया और 30 लाख रुपये की रकम ठग ली।
सीआईडी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अप्रैल 2024 में ठगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। डिजिटल जांच के दौरान पता चला कि रकम आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद जयपुर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया।
साइबर क्राइम ब्रांच ने बताया कि योगेश सिंह सिसोदिया कई अन्य डिजिटल अरेस्ट से जुड़े ठगी के मामलों में भी शामिल है। टीम अब इस पूरे नेटवर्क और अन्य खातों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी 10 शिकायतें दर्ज हैं।
Also Read : दो वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति को लेकर पलामू में छात्रों ने किया प्रदर्शन


