Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड कैबिनेट में 25 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, 20 मॉडल स्कूल बनेंगे आवासीय विद्यालय
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 25 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, 20 मॉडल स्कूल बनेंगे आवासीय विद्यालय

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इसमें 25 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी। राज्य सरकार ने झारखंड के 20 मॉडल स्कूलों को आवासीय स्कूल में बदलने का निर्णय लिया है। साथ ही इन स्कूलों की सूची बनायी गयी है।

    इसके अलावा राज्य में संचालित 203 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से 1234 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार तीन करोड़ 53 लाख रुपये वहन करेगी। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने फैसलों की जानकारी दी।

    पीपीपी मोड में डेवलप होंगे पर्यटन स्थल

    कैबिनेट की बैठक में पर्यटन स्थलों को पीपीपी मोड में डेवलप करने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगायी गयी। बताया गया कि राज्य के पर्यटन स्थलों को पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए दिया जाएगा। चयनित एजेंसी पर्यटन स्थलों को डेवलप भी करेगी और उसे संचालित भी करेगी। साथ ही राज्य योजनामद में आने वाले इंटर प्रशिक्षित उर्दू शिक्षकों को गैर योजनामद में लाने का निर्णय लिया गया है। रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए एचइसी से ली गयी 647.08 एकड़ जमीन का जो बकाया राशि था, उसे देने पर स्वीकृति दी गयी है। इसके तहत 24811601 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

    एएनएम-जीएनएम को राज्य अस्पतालों में काम करना अनिवार्य

    राज्य सरकार की ओर से संचालित नर्सिंग संस्थानों में प्रशिक्षण लेने वाली नर्सों को अब राज्य के जिला और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में एक साल तक बांड के तहत काम करना होगा। फिलहाल, यह व्यवस्था रिम्स में लागू है। अब इसे पूरे राज्य के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। जो नर्सें बांड के तहत काम नहीं करेंगी, उन्हें एक लाख रुपये देना होगा।

    कैबिनेट के अन्य फैसले

    -238 सूखाग्रस्त प्रखंड में राहत के लिए 268 करोड़ जेसीएफ से लोन लिया जायेगा। 20 लाख लाभुकों को खाद्य सुरक्षा दी जायेगी। जनवरी से दिसंबर तक मुफ्त राशन दिया जायेगा।

    -झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से आहूत करने की स्वीकृति दी गयी। बजट तीन मार्च को पेश किया जायेगा। 17 दिन के कार्य दिवस में बजट सत्र 24 मार्च तक चलेगा।

    -प्रभात कुमार झा की तीन वेतन वृद्धि की रोक को यथावत रखा गया।

    • मुख्य सूचना आयुक्त (झारखंड) के वेतन और भत्ता समेत अन्य सेवा शर्त में संशोधन को स्वीकृति।
    • कॉफी टेबल के निर्माण के लिए आउटलुक बुक का मनोनयन किया गया। इसमें 19 लाख रुपये की लागत आयेगी।
    • चिरौंदी स्थित तारामंडल के तीन वर्ष के संचालन और उसके प्रोजेक्टर को ठीक करने की जिम्मेदारी ऑर्बिट एनिमेट प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया।

    -राज्य के 20 मॉडल स्कूलों को आवासीय विद्यालय में परिवर्तित करने की स्वीकृति।

    • रांची के एचईसी में अलग से स्टेट कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण होगा। अभी यह रांची एसपी कार्यालय में है लेकिन यहां से पूरे जिले में परेशानी हो रही है। इसलिए मॉनिटरिंग के लिए स्टेट लेवल कमांड कंट्रोल सिस्टम बनेगा।

    -नेतरहाट एवं कोयल व्यू प्वाइंट 6.4 किलोमीटर रोड 30 करोड़ की लागत से बनेगा।

    • रांची स्मार्ट सिटी की भूमि के लिए एचईसी को 2.48 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
    • गोंदा मोहाली शिवनगर रोड को 79 करोड़ में बनाने की मंजूरी दी गयी।

    -4401 उर्दू शिक्षकों के पद को योजना मद से गैर योजना मद में शामिल किया गया। इससे इनके वेतन भुगतान में अब आसानी होगी।

    -प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी साहिबगंज अमृत नरेश खलखो को सेवा से बर्खास्त किया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में सजायाफ्ता सुरेंद्र बंगाली की याचिका पर हुई सुनवाई
    Next Article कृषि उत्पादों के बिक्री के लिए बेहतर बाजार प्रबंधन पर हो फोकस: हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.