Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन : दिवंगत महानुभावों को दी गई श्रद्धांजलि
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन : दिवंगत महानुभावों को दी गई श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शीतकालीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन ने कई दिवंगत महानुभावों को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यवाही की शुरुआत की। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि पिछले सत्र से अब तक देश और राज्य ने राजनीति, कला, उद्योग और समाज सेवा के कई दिग्गजों को खोया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने भी सदन की ओर से दिवंगत आत्माओं को नमन किया।

    सदन में हिंदी सिनेमा के ’ही मैन’ कहे जाने वाले विख्यात एवं लोकप्रिय कलाकार धर्मेद्र, गोड्डा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी ,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल, मेघालय के मुख्यमंत्री रहे डीडी लपांग, बिहार, मेघालय, गोवा एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व गर्वनर रहे सत्यपाल मलिक, ओडिशा के वीरमित्रापुर विधानसभा का चार बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक सह जनजातीय नेता जार्ज तिर्की को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    इन सबके अलावा सदन में पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. एकनाथ वसंत चिटनिस, झारखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा, हिंदूजा ग्रुप के अध्यक्ष और अशोक लीलैंड के मालिक गोपीचंद हिंदूजा, पूर्व प्रधान महालेखाकार, शिक्षाविद और समाजसेवी बेंजामिन लकड़ा, झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीसी ठाकुर, पंडित छन्नूलाल मिश्र, सदाबहार अदाकारा कामिनी कौशल, दिग्गज हास्य फिल्म अभिनेता गोवर्धन असरानी, अभिनेता पंकज धीर, अभिनेता सतीश शाह, पद्मश्री से सम्मानित पीयूष पांडे, कन्नड़ उपन्यासकार व दार्शनिक एसएल भैरप्पा और चंदनकियारी निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद मिलन सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी गई।

    दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके में मारे गए लोगों, मक्का से मदीना जा रही बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के साथ सियाचिन ग्लेशियर में झारखंड के शहीद जवान, सारंडा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान की मौत, पलामू में पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो शहीद जवान, बीसीसीएल के कतरास इलाके में छह मजदूरों की मौत , जम्मू-कश्मीर, उतराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, बादल फटने और भारी बारिश से लोगों की मौत, आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा मंदिर में नौ श्रद्धालुओं की मौत के साथ बिहार में छठ पर्व पर जान गंवाने वाले 83 लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई। शोक प्रस्ताव के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 8 दिसंबर को 11 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी।

    झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सभापति मनोनित

    झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सभापति मनोनित कर लिया गया। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में इसकी घोषणा की। स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और डॉ. नीरा यादव को सभापति मनोनित किया गया है।

    कार्यमंत्रणा समिति में इन्हें मिली जगह

    अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के साथ सदस्य के रूप में हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति और अरूप चटर्जी को शामिल किया गया है, जबकि आमंत्रित सदस्य के रूप में दीपक बिरूआ, मथुरा महतो, सीपी सिंह, स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सुरेश पासवान, नवीन जायसवाल, जर्नादन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव, कल्पना सोरेन, निर्मल महतो और जयराम महतो को शामिल किया गया है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र : अध्यक्ष ने विकास व संवाद की भावना को बताया सर्वोपरि

    Jharkhand Assembly winter session begins on Day 1: Tributes paid to departed dignitaries झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन : दिवंगत महानुभावों को दी गई श्रद्धांजलि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र : अध्यक्ष ने विकास व संवाद की भावना को बताया सर्वोपरि
    Next Article हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.